BGMI 3.0 Update हुआ लाइव, बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए मिलेगा नया वेपन

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के इस अपडेट को गेमर्स गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐपल ऐप स्टोर (App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं. इस अपडेट के तहत प्लेयर्स को गेम में नया थीम मोड मिलेगा.

BGMI 3.0 Update : बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) एक पॉपुलर गेम है. इसका नाम देश में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मोबाइल गेम्स की लिस्ट में शामिल है. यही वजह है कि गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने प्लेयर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस प्रदान करने के लिए बीजीएमआई 3.0 अपडेट (BGMI 3.0 Update) रिलीज किया है. इस अपडेट को गेमर्स गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐपल ऐप स्टोर (App Store) से डाउनलोड कर सकते हैं. इस अपडेट के तहत प्लेयर्स को गेम में नया थीम मोड मिलेगा. इसके साथ ही नये फीचर्स और वेपन्स भी मिलेंगे.

BGMI 3.0 Update में क्या नया मिला है?

Shadow Force Theme Mode : बीजीएमआई गेम में प्लेयर्स को शैडो फोर्स थीम मोड (Shadow Force Theme Mode) प्रदान किया गया है. इसमें Ominous Prison और Yasanaya जैसे यूनीक बैकग्राउंड देखने को मिलेंगे. इस रिफ्रेश विजुअल से प्लेयर्स के लिए गेमिंग मजेदार हो जाएगा.

Sniper Rifle को मिला अपग्रेड : मार्क्समैन और स्नाइपर राइफल के शौकीनों के लिए यह अपडेट स्पेशल है. इसके तहत Kar98k, AWM और M24 जैसी गन को अपग्रेड किया गया है. इस अपग्रेडेशन से वेपन से निकली बुलेट न केवल लक्ष्य को बल्कि उनके पीछे तैनात किसी भी व्यक्ति को भी नुकसान पहुंचा सकती है. यह स्नाइपिंग गेम प्ले अलग लेवल पर पहुंचा देगा.

Shadow Scout और Ninja Hook : BGMI के इस अपडेट के तहत गेम में दो कॉम्बैट एबिलिटी शैडो स्काउट (Shadow Scout) और निंजा हुक (Ninja Hook) को जोड़ा गया है. शैडो स्काउट की खूबी है कि यह दुश्मनों को चकमा देने के लिए प्लेयर के कई क्लोन जेनरेट कर देता है. इससे दुश्मन को मारना बहुत आसान हो जाता है. वहीं, Ninja Hook की मदद से प्लेयर्स के लिए किसी भी हाई लोकेशन पर ग्लाइड कर पहुंचना आसान होता है.

Katana Melee वेपन : बीजीएमआई 3.0 अपडेट के आने से गेम में अब प्लेयर्स को कटाना मेली (Katana Melee) वेपन भी मिलेगा. इसकी मदद से प्लेयर को क्लोज रेंज फाइट जीतने में मदद मिलेगी.

Also Read: Top 10 Online Games: ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >