7288 रुपये में मिल रहा सैमसंग का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन, ऐसा ऑफर फिर नहीं

Best Selling Samsung Smartphone: 8000 रुपये से कम खर्च में अगर आप भी एक अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन परफेक्ट रहेगा.

Best Selling Samsung Smartphone: सैमसंग का एंट्री लेवल स्मार्टफोन गैलेक्सी A05, साल 2024 में सबसे ज्यादा बिकनेवाला हैंडसेट है. काउंटर पॉइंट रिसर्च की हालिया रिपोर्ट में यह फोन टॉप-10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल है. बेस्ट सेलिंग फोन्स की इस लिस्ट में यह सबसे सस्ता फोन है. 8000 रुपये से कम खर्च में अगर आप भी एक अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन परफेक्ट रहेगा. Samsung Galaxy A05 फोन 50MP कैमरा और एक बड़ी बैटरी से लैस है और आम यूजर्स के लिए यह बढ़िया है. हम आपको इस किफायती फोन की खूबियों के साथ यह भी बताएंगे कि आप यह सस्ता फोन सबसे सस्ते में कहां से खरीद पाएंगे.

Samsung Galaxy A05 पर जबरदस्त छूट

सैमसंग का सबसे किफायती स्मार्टफोन गैलेक्सी ए05 का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स प्लैटफाॅर्म फ्लिपकार्ट पर 7,288 रुपये में लिस्टेड है. Flipkart Axis Bank Credit Card से फोन को खरीदने पर 5% का कैशबैक भी मिल जाएगा. Galaxy A05 को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अभी यह फोन 2,711 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है.

Samsung Galaxy A05 की खूबियां क्या हैं?

Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल का है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट प्रॉसेसर दिया गया है. Galaxy A05 में 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी 25W सुपरफास्ट चार्जिंग काे सपोर्ट करती है.

फोन के कैमरा सेटअप के बारे में बात करें, तो Galaxy A05 के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलेगा. वहीं, इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन का स्टोरेज वर्चुअल रैम के जरिये 6GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Galaxy A05 स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर मिलता है. गैलेक्सी A05 के साथ कंपनी 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 2 ऑपरेटिंग अपग्रेड्स देगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, WiFi, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm जैक और यूएसबी टाइप-C पोर्ट के ऑप्शंस मिलेंगे. सैमसंग का यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शंस- सिल्वर, लाइट ग्रीन और ब्लैक में आता है.

9 हजार से सस्ते में मिलते हैं ये टॉप 5 पावरफुल स्मार्टफोन्स, स्पेसिफिकेशंस देख खुश हो जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >