JIO और VI की टेंशन बढ़ा रहा 49 रुपये वाला Airtel का यह प्लान

Best Recharge Plan: हम बता रहे हैं 49 रुपये पैक के बारे में. Airtel का यह प्लान ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है और इसमें अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा की जानकारी दी है.

Best Recharge Plan : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में काफी कंपीटिशन बढ़ा दिया है. अब लोगों को कम कीमत के रीचार्ज में भी ज्यादा फायदे मिलने लगे हैं. टेलीकॉम कंपनियां भी ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को आकर्षित करने के लिए एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान लाती रहती हैं.

एयरटेल ने इसी बीच एक शानदार रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स को मात्र 49 रुपये में अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान की वजह से दूसरी टेलीकॉम कंपनियाें की टेंशन बढ़ गई है. आइए आपको बताते हैं कि एयरटेल के 49 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड डेटा के अलावा मिलनेवाले बेनिफिट्स के बारे में- Airtel लाया सस्ता प्लान, 195 रुपये में उड़ते हुए करें बातें, डेटा और SMS की बौछार

49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Airtel ने अपना एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान रिवाइज कर दिया है. हम बता रहे हैं 49 रुपये के डेटा पैक के बारे में. Airtel का यह प्लान ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है और इसमें अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा की जानकारी दी गई है. इस प्लान में यूजर्स को 20GB इंटरनेट डेटा मिलेगा. इसके बाद 64Kbps की स्पीड मिलेगी. यह डेटा बूस्टर प्लान है और इसके लिए आपके पास एक बेस प्लान पहले से होना चाहिए.

Airtel ने बढ़ाया डेटा बेनिफिट
एयरटेल के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को पहले केवल 6GB इंटरनेट डेटा मिलता था. अब इसे अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा के साथ प्रोमोट किया गया है. इसमें 20GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान में पूरे एक दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ, एयरटेल के 99 रुपये वाले डेटा पैक में यूजर्स को दो दिन की वैलिडिटी और 40GB इंटरनेट डेटा का ऐक्सेस मिलता है. 20, 24, 28 दिन के रीचार्ज का झंझट अब भूल जाइए, Jio के इस कैलेंडर प्लान के फायदों पर फिदा हो जाएंगे

Jio का डेटा पैक कैसा है?

रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर कई डेटा पैक मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस और बेनेफिट्स के साथ आते हैं. वहीं, डेटा बूस्टर का प्लान अलग है. जियो के डेटा पैक में सबसे छोटा पैक 148 रुपये का है. यह 28 दिन की वैलिडिटी और 10GB इंटरनेट डेटा और 10 से अधिक OTT के साथ आते हैं. डेटा बूस्टर पैक की शुरुआती कीमत 29 रुपये है, और इसमें जियो यूजर्स को 2.5GB डेटा का लाभ दिया जाता है.

1. एयरटेल का 49 रुपये का रीचार्ज प्लान क्या है?

एयरटेल का 49 रुपये वाला डेटा बूस्टर प्लान है, जिसमें यूजर्स को 20GB इंटरनेट डेटा मिलता है और इसके बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है. यह प्लान एक दिन की वैधता के साथ आता है.

2. क्या 49 रुपये का प्लान अनलिमिटेड डेटा देता है?

हां, इस प्लान में पहले 20GB डेटा मिलता है, उसके बाद स्पीड 64Kbps हो जाती है, जिसे एयरटेल अनलिमिटेड डेटा के रूप में प्रमोट कर रहा है.

3. क्या एयरटेल के 49 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग या SMS का बेनिफिट मिलता है?

नहीं, यह प्लान सिर्फ डेटा बूस्टर के रूप में आता है और इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं है.

4. जियो के डेटा पैक की शुरुआती कीमत क्या है?

रिलायंस जियो के डेटा पैक की शुरुआती कीमत 29 रुपये है, जिसमें 2.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा, 148 रुपये का डेटा पैक 28 दिनों की वैलिडिटी और 10GB डेटा के साथ आता है.

5. एयरटेल और जियो के डेटा पैक में क्या अंतर है?

एयरटेल के 49 रुपये वाले प्लान में 20GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 1 दिन की होती है, जबकि जियो के 29 रुपये वाले डेटा बूस्टर पैक में 2.5GB डेटा मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >