फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? ये 20000mAh पावर बैंक देंगे लंबा बैकअप

अगर सफर या दिनभर के काम के दौरान फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो 20000mAh पावर बैंक आपके फोन के लिए अच्छा बैकअप ऑप्शन बन सकते हैं. यहां कुछ बेहतरीन पावर बैंक ऑपशंस के बारे में बताया गया है, जो 2000 रुपये से भी कम कीमत में आते हैं.

स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना नॉर्मल है. लेकिन लंबी ट्रिप या किसी जरूरी काम के बीच फोन की बैटरी खत्म हो जाए, तो कॉल, नेविगेशन या जरूरी ऑनलाइन काम रुक सकते हैं. ऐसे में इस प्रॉब्लम का आसान सॉल्यूशन पावर बैंक है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट, ईयरबड्स और अन्य डिवाइस को कहीं भी चार्ज करने की सुविधा देता है. आजकल बाजार में कई 20000mAh कैपेसिटी वाले पावर बैंक उपलब्ध हैं, जो फास्ट चार्जिंग पोर्ट और सेफ्टी सिस्टम के साथ आते हैं. कुछ मॉडल तो लैपटॉप चार्ज करने और एक साथ कई डिवाइस चार्ज करने की सुविधा भी देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पावर बैंक के बारे में.

Mi 20000mAh 22.5W Pocket Size Power Bank

Mi का यह पावर बैंक रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक पोर्टेबल चार्जिंग ऑप्शन है. इसमें 20000mAh की लिथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है और इसका वजन करीब 350 ग्राम है. इसमें USB-C और USB-A आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं, जो 22.5W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. इससे एक समय में एक से ज्यादा डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं. USB-C पोर्ट इनपुट के रूप में भी काम करता है, जिससे पावर बैंक को PD चार्जिंग स्टैंडर्ड के जरिए जल्दी चार्ज किया जा सकता है.

इसके अलावा इसमें 12-लेयर सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जो ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट और ओवरचार्जिंग से सुरक्षा देता है. Flipkart पर इसकी कीमत 1,799 रुपये है.

boAt 20000mAh 35W Compact Pocket Size Power Bank

boAt का यह पावर बैंक 20000mAh बैटरी और एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आता है, जिसका वजन लगभग 220 ग्राम है. इसमें तीन आउटपुट पोर्ट मिलते हैं, जिनमें दो USB-A और एक Type-C पोर्ट शामिल हैं. Type-C पोर्ट 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और QC 3.0, PD और PPS चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ काम करता है.

इसमें Type-C और Micro-USB इनपुट पोर्ट भी दिए गए हैं, जिससे पावर बैंक को आसानी से चार्ज किया जा सकता है. साथ ही इसमें सेफ्टी सिस्टम है जो ओवरहीटिंग और वोल्टेज सर्ज से सुरक्षा देता है. Flipkart पर इसकी कीमत 1599 रुपये है.

URBN 20000mAh 35W Ultra Compact Power Bank

URBN का यह पावर बैंक स्मार्टफोन, टैबलेट और कुछ लैपटॉप चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका वजन करीब 405 ग्राम है. इसमें USB-C और USB-A आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं. USB-C पोर्ट 35W PD चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि USB-A पोर्ट QC चार्जिंग के साथ आता है. दोनों पोर्ट से एक साथ डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं.

इसमें LED इंडिकेटर भी दिया गया है, जो बैटरी लेवल दिखाता है. साथ ही इसमें ओवरचार्जिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाने वाला सेफ्टी सिस्टम भी मौजूद है. Flipkart पर इसकी कीमत 1499 रुपये है.

Ambrane 20000mAh 35W Compact Pocket Size Power Bank

Ambrane का यह पावर बैंक 20000mAh बैटरी और 35W आउटपुट के साथ आता है. इसका वजन लगभग 341 ग्राम है और इसकी बॉडी ABS मटेरियल से बनी है.

इसका Type-C पोर्ट PD 3.0 और PPS चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे कुछ लैपटॉप जैसे MacBook Air भी चार्ज किए जा सकते हैं. इसके अलावा USB-A पोर्ट 18W आउटपुट देता है. इसमें एक डिटेचेबल Type-C केबल भी दी गई है और SafeCharge टेक्नोलॉजी ओवरहीटिंग और ओवरचार्जिंग से सुरक्षा देती है. Flipkart पर इसकी कीमत 1999 रुपये है.

Ambrane 20000mAh 22.5W Power Bank

Ambrane का यह दूसरा मॉडल 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें दो USB-A और एक Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं.

Type-C और Micro-USB पोर्ट से इसे 18W इनपुट चार्जिंग के जरिए जल्दी चार्ज किया जा सकता है. इसमें लगा चिप-बेस्ड सेफ्टी सिस्टम ओवरचार्जिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाव करता है. Flipkart पर इसकी कीमत 1499 रुपये है.

Portronics 20000mAh 22.5W Power Bank

Portronics का यह पावर बैंक 20000mAh बैटरी के साथ आता है और इसका वजन लगभग 380 ग्राम है. इसमें Type-C पोर्ट के जरिए 20W PD चार्जिंग और USB-A पोर्ट के जरिए 22.5W आउटपुट मिलता है. इससे एक साथ दो डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं.

इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले दिया गया है, जो बैटरी लेवल दिखाता है. साथ ही इसमें ओवरहीटिंग, ओवरकरंट और शॉर्ट सर्किट से बचाने वाले सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. Flipkart पर इसकी कीमत 1349 रुपये है.

ध्यान रहे, पावर बैंक की कीमत फ्लिपकार्ट के हिसाब से दी है. ऐसे में प्रोडक्ट की कीमत में कभी भी बदलाव हो सकते हैं. इसलिए कीमत अच्छे से चेक कर ही प्रोडक्ट खरीदें.

यह भी पढ़ें: गर्मी में चाहिए जबरदस्त कूलिंग? ये 3 स्टार AC हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >