Apple CEO टिम कुक का इस्तीफा: CEO के रूप में आखिरी दिन लिखा इमोशनल मैसेज- 'कल पद बदलेगा पर प्यार नहीं'

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने आखिरी दिन उन्होंने एप्पल कम्युनिटी के लिए एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने कंपनी के प्रति अपने गहरे प्रेम और आभार को व्यक्त किया.

Apple CEO resign : दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनियों में शुमार एप्पल (Apple) सीईओ टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर एक इमोशनल मैसेज लिखा.

उन्होंने एक दशक से भी लंबे समय तक एप्पल के सीईओ की कमान संभाली. अपने विदाई संदेश में उन्होंने एप्पल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया. कुक ने साफ किया कि पद छोड़ने के बाद भी कंपनी और इसके लोगों के साथ उनका दिली रिश्ता हमेशा की तरह मजबूत बना रहेगा.

'एप्पल कम्युनिटी हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही': टिम कुक

सोशल मीडिया पर अपने इमोशन शेयर करते हुए टिम कुक ने लिखा, "सीईओ के रूप में अपने आखिरी दिन मैं एप्पल कम्युनिटी को ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं. कल मेरा पद बदल जाएगा, लेकिन एप्पल कम्युनिटी के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा. लगातार प्रेरणा का स्रोत बने रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मेरा आभार अनंत है और मैं अपने जीवन के अगले अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित हूं."

उनके इस संदेश के बाद टेक जगत और दुनिया भर के एप्पल प्रशंसकों ने उनके ऐतिहासिक और सफल कार्यकाल की सराहना की है.

अब संभालेंगे नई जिम्मेदारी

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने करीब 15 साल बाद अपना पद छोड़ दिया है और अब वह 1 सितंबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की नई जिम्मेदारी संभालेंगे. वह वैश्विक नेताओं के साथ संबंध और महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसले देखना जारी रखेंगे. वहीं उनकी जगह जॉन टर्नस ऐप्पल के नए सीईओ होंगे.

Apple के नए CEO जॉन टर्नस को जानिए

जॉन टर्नस (John Ternus) एप्पल (Apple) के नए CEO हैं. वह 2001 में कंपनी में शामिल हुए थे और 2021 से हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे थे. टर्नस ने iPhone, iPad और Mac जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के विकास का नेतृत्व किया है. अब वह 1 सितंबर 2026 से टिम कुक की जगह लेंगे.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >