बबलू बंदर जैसा वीडियो बना आप भी मचा सकते हैं धमाल! बस सोचो और देखो Google Veo 3 का कमाल

Google ने भारत में अपना नया एडवांस AI वीडियो जेनरेटर टूल Veo 3 लॉन्च कर दिया है. जिससे आप भी अब आसानी से बबलू बंदर जैसे विडीयोज बना सकते हैं और सोशल मीडिया पर फेमस हो सकते हैं. Google Veo 3 आपकी काल्पनिक सोच को एक क्रिएटिव शॉर्ट वीडियो का रूप देगा, जिससे आप बिना मेहनत के कई मजेदार वीडियो बना सकते हैं.

Google Veo 3: इन दिनों सोशल मीडिया पर AI से बनाए गए वीडियो खूब ट्रेंड कर रहे हैं. कोई बंदर हरिद्वार के दर्शन करवा रहा है तो कोई केदारनाथ का. ऐसे में AI वीडियो के बढ़ते डिमांड को देखते हुए Google ने भारत में अपना नया AI टूल Veo 3 लॉन्च कर दिया है. Google Veo 3 एक एडवांस AI वीडियो जेनरेटर टूल है. इस टूल की मदद से यूजर्स टेक्स्ट देकर बाबलू बंदर और डोगेश भी जैसी एक AI वीडियो बनवा सकते हैं. Google का ये नया टूल सिर्फ टेक्स्ट से साउंड, म्यूजिक, सिनेमेटिक इफेक्ट्स के साथ 8 सेकेंड का एक शॉर्ट वीडियो बना कर दे देता है. हाल ही में ट्रेंड में आए बाबलू बंदर के ब्लॉग्स भी इसी टूल के जरिए बनाए गए हैं.

कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम

क्या है Google Veo 3?

Google Veo 3 एक एडवांस वीडियो जेनरेशन टूल है. Google अपने इस नए टूल को उन देशों में लॉन्च कर दिया है, जहां Gemini App उपलब्ध है. इन देशों में भारत भी शामिल है. Google का ये एडवांस एआई टूल खास शॉर्ट वीडियो बनाने वाले, क्रिएटर्स और ब्लॉगर्स के लिए है. इस टूल के जरिए वए अपने वीडियो को और भी क्रिएटिव और यूनिक बना सकते हैं.

क्या कर सकता है Veo 3?

Google का ये एडवांस एआई टूल Veo 3 8 सेकेंड का क्रिएटिव वीडियो जेनरेट कर दे सकता है. जिसमें कैरेक्टर की आवाज से लेकर म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स तक सब कुछ ये टूल बस टेक्स्ट से समझ कर वीडियो में एड कर सकता है. यानी कि सिर्फ एक टेक्स्ट से यह पूरे वीडियो में आवाज, म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स दे सकता है. इसके साथ ही यह आपकी कल्पना के अनुसार किसी भी दृश्य को एक जीवंत रूप में पेश कर सकता है.

हर वीडियो पर होगा वॉटरमार्क

हालांकि, गूगल ने साफ किया है कि Veo 3 टूल से बनाए गए हर वीडियो पर दो तरह के वॉटरमार्क्स होंगे. एक वीडियो पर दिखाई देगा जिससे पता चल सकेगा कि वीडियो AI से बनाया गया है और दूसरा इनविजिबल SynthID वॉटरमार्क होगा. जिससे पता चल सकेगा कि वीडियो पूरी तरह से AI-जेनरेटेड है. इसके अलावा गूगल ने इस टूल में’red teaming’ जैसी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है, जिससे इसका सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सके.

भारतीय यूजर्स कैसे कर सकते हैं इस टूल का इस्तेमाल

भारतीय यूजर को इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. यह पहले Gemini Advanced था, जिसे बदलकर अब Google AI Pro कर दिया गया है.  Veo 3 के लिए हर महीने आपको 1950 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीं, पगली बार सब्सक्रिप्शन लेने पर गूगल यूजर्स को 1 महीने का फ्री ट्रायल भी दे रहा है.

Facebook पेज मोनेटाइज कराने का क्या है तरीका? क्या सिर्फ 1000 फॉलोवर्स से भी हो सकती है कमाई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >