Aadhaar App: QR स्कैन करने से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी देने का झमेला खत्म

Aadhaar App: नए आधार मोबाइल ऐप से अब QR कोड स्कैन और फेस आईडी से आधार वेरिफिकेशन संभव होगा. होटल, एयरपोर्ट, दुकानों पर फोटोकॉपी देने की जरूरत खत्म. जानिए इसके फीचर्स और फायदे.

Aadhaar App: भारत सरकार ने डिजिटल सुविधा और निजता को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप यूजर्स को अब बिना किसी फिजिकल कार्ड या फोटोकॉपी दिये, आधार डिटेल्स वेरीफाई और शेयर करने की सुविधा देता है. इस ऐप को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया और इसे आधार को और अधिक सुरक्षित, सहज और यूजर-कंट्रोल्ड बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया.

अब फेस आईडी और QR कोड स्कैन से आधार वेरिफिकेशन

नये ऐप की खास बात इसका FaceIDऑथेंटिकेशन फीचर है, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों को बढ़ाता है.यूजर्स अब UPI की तरह QR कोड स्कैन करके आधार डिटेल्स वेरीफाई कर सकते हैं.”आधार वेरिफिकेशन अब उतना ही आसान है जितना UPI पेमेंट,” मंत्री ने X (ट्विटर) पर साझा किए गए एक वीडियो में बताया.

अब होटल, एयरपोर्ट या दुकानों पर फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं

यह ऐप उन जगहों पर फिजिकल आधार कॉपी दिखाने की जरूरत को खत्म कर देता है, जैसे होटल रिसेप्शन, एयरपोर्ट सिक्योरिटी या रिटेल स्टोर्स. अब डिजिटल वेरिफिकेशन से आधार पहचान की जा सकेगी, वो भी यूजर की सहमति के साथ.”अब आधार की फोटोकॉपी देना बीते जमाने की बात होगी,” मंत्री ने बताया.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card से Voter ID लिंक करने के सबसे आसान तरीके, घर बैठे हो जाएगा काम

यह भी पढ़ें: ChatGPT Aadhaar Card: चैटजीपीटी बना रहा आधार कार्ड, कहां जाकर रुकेगा यह राक्षस?

यूजर-कंसेंट आधारित प्राइवेसी-फर्स्ट डिजाइन

यह ऐप फिलहाल बीटा टेस्टिंग फेज में है और इसे पूरी तरह से प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यूजर की अनुमति के बिना कोई डेटा शेयर नहीं होगा और सभी डिटेल्स छेड़छाड़ रहित (tamper-proof) रूप में रहेंगी.

AI और आधार का मेल बनेगा डिजिटल इंडिया का भविष्य

मंत्री ने आधार को कई सरकारी योजनाओं की “नींव” बताते हुए इस ऐप को DigitalPublicInfrastructure(DPI) से जोड़ने की योजना बताई. इसके तहत सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भी इस प्लैटफॉर्म से जोड़ने पर विचार कर रही है.

यह भी पढ़ें: Airtel और Jio के 90 दिन वाले प्लान में कौन है बेहतर? जानें पूरा मुकाबला

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर अब नहीं होगा सामान गुम, Apple AirTag की मदद से कर पाएंगे लगातार ट्रैकिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >