आधा भारत नहीं जानता Aadhaar में कितनी बार बदलता है पता और फोन नंबर, जानेगा तो इस दिन तक करा लेगा फ्री में अपडेट

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी है कि वे अपने जानकारियों को समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि किसी भी प्रकार के लेन-देन में परेशानी न हो. UIDAI ने myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई है, जिसकी अंतिम तिथि 14 जून 2025 तक निर्धारित की गई है.

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चूका है. स्कूल में दाखिले से लेकर बैंक खाता खोलने तक हर चीज के लिए इस सत्यापन संख्या की मांग होती है. आपके आधार पर कोई भी गलत जानकारी बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है. शुक्र है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नागरिकों को अपनी आधार जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है.

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि जानकारी को आप असीमित बार अपडेट नहीं कर सकते. इसलिए आधार अपडेट करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी गलती भविष्य में भारी न पड़ जाए. कई लोग यह नहीं जानते कि आधार में मोबाइल नंबर और एड्रेस कितनी बार बदला जा सकता है और क्या प्रोसेस है. आज हम आपको इसी जानकारी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. 

Aadhaar में कितनी बार बदल सकते हैं मोबाइल नंबर?

UIDAI की गाइड लाइन के अनुसार, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने की कोई निर्धारित सीमा नहीं है. यानी आप जितनी बार चाहें, अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं. मान लीजिए यदि आपने नया मोबाइल नंबर लिया है या आपका पुराना नंबर अब बंद हो गया है, तो आप आसानी से नया नंबर अपने आधार में रेजिस्टर करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको अपने पास के Aadhaar Seva Kendra या CSC केंद्र पर जाना होगा. इसके लिए कोई डॉक्युमेंट जरूरी नहीं होता, बस आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है.

Aadhaar में कितनी बार बदल सकते हैं एड्रेस?

आधार कार्ड में पता बदलवाने की भी कोई सीमा नहीं है. यदि आप कहीं और स्थानांतरित होते हैं या आपका स्थायी पता बदलता है, तो आप इसे जितनी बार चाहें अपडेट कर सकते हैं. हालांकि, हर बार पते में बदलाव के लिए आपको वैध निवास प्रमाण देना अनिवार्य है, जैसे कि बिजली का बिल, किराए का समझौता या बैंक स्टेटमेंट.

आधार में एड्रेस बदलने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं. 

14 जून तक फ्री में कर पाएंगे अपडेट  

अब आधार कार्ड की जानकारियों को myAadhaar पोर्टल पर 14 जून 2025 तक मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है, जिससे देशभर के आधार धारकों को बड़ी राहत मिली है. इस विस्तार के तहत नागरिक अपने पते, मोबाइल नंबर या अन्य व्यक्तिगत जानकारी को myAadhaar पोर्टल के माध्यम से बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Pin Code हुआ पुराना, आ गया DIGIPIN का जमाना! भारतीय डाक लाया नया एड्रेसिंग सिस्टम, जानें कैसे पता करें अपना पिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >