एंड्रॉयड पर व्हाॅट्सएप्प इस्तेमाल करने वाले यूजर अब वीडियो कॉल कर पायेंगे. व्हाॅट्सएप्प बीटा एप्प के लेटेस्ट वर्जन में इस फीचर को दिया गया है. अभी इसी फीचर का फायदा कंपनी के आधिकारिक एंड्रॉयड बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए साइनअप करने वाले यूजर ही उठा पायेंगे. नये वीडियो कॉल फीचर तक कॉल टैब के जरिये पहुंचा जा सकता है. वीडियो कॉल करने के लिए यूजर को डायलर आइकन पर क्लिक करना होगा, जो सर्च आइकन के बगल में मौजूद है.
डायलर आइकन पर क्लिक करने के बाद यूजर को वॉयस कॉल या वीडियो कॉल के बीच चुनने को कहा जायेगा. ध्यान रहे कि यह फीचर तभी काम करेगा, जब कॉलर और जिसे कॉल करना है, वे दोनों एंड्रॉयड बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम का हिस्सा हों. अगर दूसरे शख्स के पास एप्प का पुराना वर्जन है, या वह बीटा वर्जन इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो कॉलर को ‘Couldn’t place call’ का मैसेज मिलेगा.
गैजेट्स 360 ने व्हाॅट्सएप्प के नये वीडियो कॉल फीचर की टेस्टिंग की और पाया कि यह खराब कनेक्टिविटी में भी काम करता है. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड यूजर को 2.16.316 या उसके बाद से वर्जन में अपडेट करना होगा. जिन यूजर को इस फीचर का लुत्फ उठाना है, उन्हें बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए साइन अप करना होगा. अफसोस की बात यह साफ नहीं है कि इस फीचर को सभी यूजर के लिए कब तक रोल आउट किया जायेगा.
व्हाॅट्सएप्प पर होनेवाली कुछ प्रॉब्लम्स यूं कर सकते हैं दूर
क्या आपको व्हॉट्सएप्प पर बार-बार ‘Unfortunately, WhatsApp has stopped’? लिख कर आता है और सब कुछ अचानक से बंद हो जाता है? ऐसी और भी दिक्कतें व्हाॅट्सएप्प में एप्प क्रैश होने की वजह से आ जाती हैं. जानते हैं इस प्रॉब्लम के सल्यूशन:
मैसेज : जब आपके एप्प में बहुत सारे मैसेज भर जाते हैं, तो भी ऐसा होने लगता है. बेहतर रहेगा कि आप बिना जरूरत वाले मैसेज को डिलीट कर दें. एप्प पर लोड कम होगा और स्पेस भी हो जायेगा.
कैचे डेटा को क्लीयर कर दें : आपके फोन में एप्प को हैंडल करते हुए ऐसा मैसेज आये, तो आप कैचे डेटा को क्लीयर कर दें. इसके लिए आपको मोबाइल के एप्लीकेशन मैनेजर में जाना होगा.
अपडेट : हो सकता है कि व्हाॅट्सएप्प अपडेट न हो और इस वजह से ऐसा हो रहा हो. अच्छा रहेगा कि आप व्हॉट्सएप्प को अपडेट कर लें और उसके बाद देखें कि क्या अभी भी ये समस्या आ रही है.
सिमकार्ड के बदलने पर : अगर आपने अपना सिमकार्ड बदला है, तो आपका व्हाॅट्सएप्प उस फोन में नहीं चलेगा. आपको वो नंबर रजिस्टर करना पड़ेगा, उसके बाद ही आपका एप्प चालू होगा.
रिइंस्टॉल : अगर ऊपर दिये गये टिप्स में से कोई भी टिप्स कारगर नहीं है, तो आप इस एप्प को अनइंस्टॉल कर दें और उसके बाद फिर से इंस्टॉल कर दें. अब तो 100 प्रतिशत ये ट्रिक काम करेगी.
