एंड्रॉयड में सर्च करना हुआ आसान, गूगल लाया In Apps

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल ने एक नया फीचर शुरू किया है. इसके तहत स्मार्टफोन के एप्प में से आप किसी कंटेंट को आसानी से सर्च कर सकते हैं. फिलहाल एप्प में सर्च करना आसान नहीं होता और अगर होता है, तो भी आपको अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिलते. इस नये फीचर In Apps के जरिये […]

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल ने एक नया फीचर शुरू किया है. इसके तहत स्मार्टफोन के एप्प में से आप किसी कंटेंट को आसानी से सर्च कर सकते हैं. फिलहाल एप्प में सर्च करना आसान नहीं होता और अगर होता है, तो भी आपको अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिलते.

इस नये फीचर In Apps के जरिये दूसरे एप्प जैसे कॉन्टैक्ट्स, फोटो और वीडियो में किसी फाइल या फोल्डर को सर्च कर सकते हैं. इसके अलावा दूसरे एप्प जैसे जीमेल, स्पोटीफाइ और व्हाॅट्सएप्प में भी काम करेगा.

यह ऑफलाइन काम करता है, यानी आपको इसके लिए मोबाइल इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है. गूगल के मुताबिक, आनेवाले दिनों में इसमें और भी एप्प का सपोर्ट दिया जायेगा. यानी इस फीचर के बाद फेसबुक मैसेंजर, लिंक्ड इन और स्नैपचैट्स में सर्च कर सकते हैं. इस फीचर को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ गूगल एप्प को अपडेट करना है. इसके बाद सर्च बार में आपको In Apps का ऑप्शन दिखेगा. आपको सिर्फ करना है और बाकी का काम गूगल का यह नया फीचर कर देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >