वॉट्‌सऐप ने बदला रंग, फेसबुक के साथ शेयर करेगी यूजर्स के प्राइवेट डाटा

वॉशिंगटन: क्या आप वॉट्सऐप यूजर्स हैं, तो ध्यान दें कंपनी आपके सारे प्राइवेट डाटा को फेसबुक के साथ शेयर करने जा रही है. यह वॉट्‌सऐप की वादाखिलाफी है क्योंकि जब फेसबुक ने उसे खरीदा था तो कंपनी ने यह कहा था कि वह अपने डाटा को फेसबुक के साथ शेयर नहीं करेगी. लेकिन अब वॉट्सऐप […]

वॉशिंगटन: क्या आप वॉट्सऐप यूजर्स हैं, तो ध्यान दें कंपनी आपके सारे प्राइवेट डाटा को फेसबुक के साथ शेयर करने जा रही है. यह वॉट्‌सऐप की वादाखिलाफी है क्योंकि जब फेसबुक ने उसे खरीदा था तो कंपनी ने यह कहा था कि वह अपने डाटा को फेसबुक के साथ शेयर नहीं करेगी.

लेकिन अब वॉट्सऐप ने पाला बदल लिया है. कंपनी की बदली पॉलिसी के अनुसार फेसबुक वॉट्सऐप यूजर्स के फोन नंबर देख सकेगा. इसके जरिये फेसबुक यूजर्स के प्राइवेट डाटा पर भी नजर रख सकेगा. इसका उपयोग फेसबुक विज्ञापन के लिए डाटा कलेक्ट करेगा.
हालांकि वॉट्‌सऐप का कहना है कि यह यूजर्स के लिए नया एक्सपीरियंस होगा. हो सकता है कि उन्हें थोड़ी परेशानी हो, क्योंकि प्राइवेट डाटा को ऐड के लिए इस्तेमाल किया जायेगा, क्योंकि फेसबुक का यही बिजनेस है. हालांकि यूजर्स को यह यकीन दिलाया जा रहा है कि उनके प्राइवेट डाटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जायेगा.
हालांकि वॉट्‌सऐप के इस फैसले के बाद फेडरल ट्रेड कमीशन ने कंपनी को फटकार लगायी है, वर्ष 2014 में फेसबुक ने वॉट्‌सऐप का अधिग्रहण किया था और उस वक्त यह कहा था कि यूजर्स की इंफारमेशन सेफ रहेगी हम उसमें कोई बदलाव नहीं ला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >