Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस को बनाएं खास, AI से बनाकर भेजें देशभक्ति भरे स्टीकर्स-कोट्स

Independence Day 2025: आज का दिन भारतवासियों के लिए खास है. क्योंकि, भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज के दिन लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं भेज रहे हैं. ऐसे में आप भी अपने दोस्तों और परिवार वालों को यूनिक तरीके से आज की शुभकामनाएं दे सकते हैं. AI से खास स्टिकर बनवा कर.

Independence Day 2025: आज भारत अपनी आजादी का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए खास है. क्योंकि, इस दिन भारत गुलामी से आजाद हुआ था. ऐसे में आज हर किसी के अंदर देशभक्ति का अलग ही जज्बा देखने को मिलता है. लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. अगर आप भी आज अपने परिवार-दोस्तों या जान-पहचान वालों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो फिर आज कुछ नए अंदाज में उन्हें आजादी की बधाई दें. आप WhatsApp पर अपने तस्वीर को स्टिकर में बदल कर उसके जरिए लोगों को बधाई दें. आइए जानते हैं कैसे.

AI से बनाएं यूनिक इंडिपेंडेंस डे व्हाट्सऐप स्टिकर

AI कि मदद से आप अपना पर्सनलाइज्ड व्हाट्सऐप स्टिकर बना सकते हैं. इन खास स्टिकर्स में आपकी फोटो के साथ स्वतंत्रता दिवस के लिए खास संदेश होंगे. जिसे अपनों को भेज कर आप अपनी शुभकामना को और भी खास बना सकते हैं.

ऐसे तैयार करें AI इंडिपेंडेंस डे स्टिकर

  • सबसे पहले ChatGPT, Grok या किसी अन्य जेनरेटिव AI ऐप को ओपन करें.
  • यहां अपनी पसंदीदा फोटो जिसे आप स्टिकर में बदलना चाहते हैं, उसे अपलोड करें.
  • अपनी तस्वीर को Ghibli या किसी भी अन्य स्टाइल में बदलने के लिए Prompt दें.
  • फोटो तैयार हो जाए तो उसमें “Happy Independence Day” या फिर कोई भी देशभक्ति संदेश जोड़ने को कहे.
  • AI से बना फोटो मिलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

व्हाट्सऐप पर ऐसे बनाएं स्टिकर

  • अपनी AI इमेज डाउनलोड करने के बाद WhatsApp पर जाएं.
  • यहां जिसको आपको स्टिकर भेजना है उसका चैट ओपन करें.
  • इसके बाद इमोजी वाले ऑप्शन में जाएं वहां आपको लास्ट में स्टिकर का ऑप्शन मिलेगा.
  • स्टिकर पर जाने के बाद वहां आपको क्रीऐट (Create) का ऑप्शन मिलेगा.
  • Create पर क्लिक करने के बाद डाउनलोड की फोटो को अपलोड करें.
  • फोटो अपलोड करते ही व्हाट्सऐप आपके फोटो को स्टिकर में बदल देगा.

ऐसे में आप इस तरह से हर किसी को यूनिक तरीके से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Happy Independence Day 2025 Wishes, Images, Status: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपनों के दिलों में जगाएं देशप्रेम, भेजें ये खास संदेश

यह भी पढ़ें:  Independence Day Tri Colour Rangoli Design: तिरंगे के रंगों से बनाएं ये 5 देशभक्ति रंगोली डिजाइन, देखते ही लोग करेंगे तारीफ

यह भी पढ़ें: Independence Day Tricolour Recipes: ये 5 तिरंगा डिशेज जो लगा देंगी इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन में चार चांद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >