विंडोज एक्सपी व विस्टा को अब सपोर्ट नहीं करेगा क्रोम 50

सुरक्षा के कई नये उपाय जोड़े गये गूगल ने क्रोम ब्राउजर का एडवांस वर्जन क्रोम 50 लांच किया है. यह विंडोज एक्सपी, विंडोज विस्टा, ओएस एक्स 10.6, ओएस एक्स 10.7, और ओएस एक्स 10.8 को सपोर्ट नहीं करेगा. क्रोम के नये वर्जन में कुछ नये फीचर्स हैं. इसमें सुरक्षा के कई नये उपाय भी जोड़े […]

सुरक्षा के कई नये उपाय जोड़े गये

गूगल ने क्रोम ब्राउजर का एडवांस वर्जन क्रोम 50 लांच किया है. यह विंडोज एक्सपी, विंडोज विस्टा, ओएस एक्स 10.6, ओएस एक्स 10.7, और ओएस एक्स 10.8 को सपोर्ट नहीं करेगा. क्रोम के नये वर्जन में कुछ नये फीचर्स हैं. इसमें सुरक्षा के कई नये उपाय भी जोड़े गये हैं. यही वजह है कि क्रोम के नये वर्जन से बहुत से ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट, जो पुराने क्रोम पर था, अब बंद हो जायेंगे.

गूगल जल्द एंड्रॉएड के लिए भी क्रोम का एडवांस वर्जन ला सकता है. पुराने क्रोम में अपडेट्स नहीं गूगल ने नवंबर में ही घोषणा कर दी थी कि अप्रैल 2016 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम से वह सपोर्ट खत्म कर देगा.जिन सिस्टम में पुराना क्रोम है, वह काम तो करेगा, लेकिन उसमें अपडेट्स नहीं मिलेंगे. इसके अलावा जीमेल लॉगइन में भी दिक्कत आ सकती है.

सुरक्षा मसलों पर भी गूगल की कोई जिम्मेवारी नहीं होगी. गूगल के मुताबिक नये क्रोम में नोटिफिकेशन की स्मार्ट सुविधाएं दी गयी हैं. इसमें न केवल यूजर को कस्टमाइज्ड नोटिफिकेशन मिल सकेगा, बल्कि यूजर जैसे ही नोटिफिकेशन ऑफ करेगा, उसकी जानकारी मास्टर सर्वर को मिल जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >