दूरदर्शन का तोहफा, बिना इंटरनेट फ्री में देख पाएंगे चैनल

मोबाइल पर देखें दूरदर्शन अगर आप भी मोबाइल पर टीवी देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. हाल ही में दूरदर्शन ने स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ती संख्या और मोबाइल पर टीवी देखने के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए एक सर्विस शुरू की है. इस सर्विस के तहत अब आप […]

मोबाइल पर देखें दूरदर्शन
अगर आप भी मोबाइल पर टीवी देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. हाल ही में दूरदर्शन ने स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ती संख्या और मोबाइल पर टीवी देखने के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए एक सर्विस शुरू की है. इस सर्विस के तहत अब आप अपने स्मार्टफोन पर दूरदर्शन चैनल को फ्री में देख पाएंगे. यानी अब आप बिना इंटरनेट खर्च किए फ्री में टीवी देख सकते हैं.
फिलहाल ये सर्विस चारों मेट्रो सिटी सहित कुल 16 शहरों में उपलब्ध करायी जा रही है. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, रांची, लखनऊ, जालंधर, रायपुर, इंदौर, औरंगाबाद, भोपाल, बेंगलुरु और अहमदाबाद आदि शहरों के नाम शामिल हैं.
इस फ्री टीवी सर्विस का लुत्फ उठाने के लिए आपको एक DVB T2 Dongle लेना होगा, जिसके जरिए आप ओटीजी वाले मोबाइल फोन और टैबलट पर मोबाइल टीवी देख सकते हैं. दूरदर्शन की फ्री सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए डोंगल में एंड्रॉयड एप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आप गूगल प्ले स्टोर से टीवी-ऑन-गो (ओटीजी) दूरदर्शन एप डाउनलोड कर सकते हैं. इतना ही नहीं, प्रसार भारती ने इस सर्विस के साथ ही डिजिटल विडियो ब्रॉडकास्टिंग डिवाइस को भी लॉन्च किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >