पाकिस्तान का ऐप कर रहा था इंडियन आर्मी का जासूसी !

नयी दिल्ली : इंडियन आर्मी का जासूसी करने वाले पाकिस्तानी ऐप का खुलासा हुआ है. गूगल ने पाकिस्तान के SmeshApp को प्‍ले स्‍टोर से हटा दिया है. भारत के एक न्यूज चैनल आईबीएन 7 के खबर दिखाये जाने के बाद गूगल ने यह कार्रवाई की. Smesh app की मदद से आर्मी की आपसी बातचीत और […]

नयी दिल्ली : इंडियन आर्मी का जासूसी करने वाले पाकिस्तानी ऐप का खुलासा हुआ है. गूगल ने पाकिस्तान के SmeshApp को प्‍ले स्‍टोर से हटा दिया है. भारत के एक न्यूज चैनल आईबीएन 7 के खबर दिखाये जाने के बाद गूगल ने यह कार्रवाई की.

Smesh app की मदद से आर्मी की आपसी बातचीत और मूवमेंट की जानकारी स्टोर की जाती थी. IBN7 और CNN-IBN ने अपने स्टिंग ऑपरेशन पाकिस्तान में खुलासा किया था कि फौज और अर्धसैनिक बलों के 200 से ज्यादा अफसरों के गतिविधियों को निगरानी की जा रही है.
गौरतलब है कि पठानकोट हमले के बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गये है. एनआइए ने इस सिलसिले में कई गिरफ्तारियां भी किया था. ज्ञात हो कि गूगल ने यह कार्रवाई ऐसे समय किया था जब देश में साइबर सिक्यूरिटी को लेकर पहले से ही चिंता थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >