एप्पल को अदालत के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य किया जाये

ह्यूस्टन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में बने हुए शीर्ष पार्टी नेताओं ने एक दर्जन से अधिक लोगों को मार गिराने वाले एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी के आईफोन को अनलॉक करने के अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के लिए एप्पल कंपनी पर आज निशाना साधा और कहा कि कंपनी […]

ह्यूस्टन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड़ में बने हुए शीर्ष पार्टी नेताओं ने एक दर्जन से अधिक लोगों को मार गिराने वाले एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी के आईफोन को अनलॉक करने के अदालत के आदेश का पालन नहीं करने के लिए एप्पल कंपनी पर आज निशाना साधा और कहा कि कंपनी को ऐसा करने के लिए बाध्य किया जाना चाहिए.

रिपब्लिकन नेताओं ने यहां राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के लिए बहस में भाग लेते हुए इस बात की पुरजोर वकालत की कि एप्पल को अदालत के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य किया जाना चाहिए. एक सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो आतंकवादी बचकर निकल जाएंगे जो अमेरिका के लिए खराब बात होगी.

एप्पल के संबंध में एक प्रश्न के उत्तर में फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें आदेश का पालन करना चाहिए।” उन्होंने इस संबंध में एफबीआई का समर्थन किया. सीनेटर टेड क्रूज ने भी इसी तरह के विचार रखे.

क्रूज और रुबियो रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दौड में डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे स्थान के लिए होड में हैं. ट्रंप अब तक चार रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावों में से तीन में जीत हासिल कर चुके हैं.

ट्रंप ने खुले तौर पर कहा था कि जब तक एप्पल अदालत के आदेश का पालन नहीं करती, उसका सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। हालांकि ह्यूस्टन, टेक्सास की बहस में उनसे यह सवाल नहीं पूछा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >