डीआईपीपी सचिव बोले, फ्रीडम 251 का मेक इन इंडिया से कोई लेना-देना नहीं

नयी दिल्ली : डीआईपीपी सचिव अमिताभ कांत ने फ्रीडम 251 फोन से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसका मेक इन इंडिया टीम के साथ कोई लेना-देना नहीं है. महज 251 रुपये की कीमत में मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध कराने को लेकर कंपनी पर सवाल उठाये जाने के बीच यह कंपनी विवादों में आ गयी है. कांत […]

नयी दिल्ली : डीआईपीपी सचिव अमिताभ कांत ने फ्रीडम 251 फोन से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इसका मेक इन इंडिया टीम के साथ कोई लेना-देना नहीं है. महज 251 रुपये की कीमत में मोबाइल हैंडसेट उपलब्ध कराने को लेकर कंपनी पर सवाल उठाये जाने के बीच यह कंपनी विवादों में आ गयी है.

कांत ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ यह एक सरकारी परियोजना नहीं है. मेक इन इंडिया टीम का इससे कोई लेना-देना नहीं है.” डीआईपीपी ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के लिए नोडल एजेंसी है.इससे पहले, 19 फरवरी को ट्विटर पर कांत ने कहा था, ‘‘ यह हैंडसेट का मूल्य नहीं, बल्कि इसकी ब्राडबैंड कनेक्टिविटी या परिचालन लागत है.”

इस ट्वीट पर ट्विटर के कुछ उपयोक्ताओं ने आपत्ति की कि क्यों ‘मेक इन इंडिया’ का एक सरकारी प्रतिनिधि फ्रीडम 251 कंपनी की तरफ से स्पष्टीकरण दे रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >