OFFER: 5 रुपये में मिलेगा Netflix का सब्सक्रिप्शन…

Netflix Subscription for Rs 5 : अगर आप नेटफ्लिक्स की मेंबरशिप लेना चाहते हैं, लेकिन आपको यह काफी महंगी लगती है, तो कंपनी आपके लिए एक नया ऑफर लेकर आयी है. इस ऑफर के तहत आपको नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले महीने के लिए केवल 5 रुपये में मिलेगा. यहां जानना जरूरी है कि इतने में यह […]

Netflix Subscription for Rs 5 : अगर आप नेटफ्लिक्स की मेंबरशिप लेना चाहते हैं, लेकिन आपको यह काफी महंगी लगती है, तो कंपनी आपके लिए एक नया ऑफर लेकर आयी है. इस ऑफर के तहत आपको नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले महीने के लिए केवल 5 रुपये में मिलेगा.

यहां जानना जरूरी है कि इतने में यह मेंबरशिप केवल एक महीने के लिए होगी. दूसरे महीने से आपको चुने हुए प्लान की पूरी कीमत चुकानी होगी.

यह नेटफ्लिक्स ऑफर उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को लेने से पहले उसे एक बार आजमाना चाहते हैं.

बताते चलें कि नेटफ्लिक्स ने यह ऑफर केवल नये सदस्यों के लिए पेश किया है. इसका मतलब यह है कि मौजूदा यूजर्स इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकेंगे.

नये नेटफ्लिक्स ऑफर का फायदा उठाने के लिए नये यूजर्स को कंप्यूटर या एंड्रॉयड फोन के जरिये रजिस्टर करना होगा. सबसे खास बात यह है कि यूजर्स सभी मौजूदा नेटफ्लिक्स प्लान में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं.

यह ऑफर सभी प्लान पर लागू होता है. बता दें कि इस समय नेटफ्लिक्स के भारत में चार प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें 199 रुपये ‘मोबाइल’, 499 रुपये ‘बेसिक’, 649 रुपये ‘स्टैंडर्ड’ और 799 रुपये ‘प्रीमियम’ प्लान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >