1 August 2024 Rule Change: गूगल और फास्टैग यूजर्स ध्यान दें, आज से बदल रहे ये नियम, आपके लिए जानना है जरूरी

1 August 2024 Rule Change for Google Maps and FasTag: गूगल मैप और फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके गूगल और फास्टैग के नये नियमों के बारे में जरूर जाना चाहिए, जो 1 अगस्त 2024 से देशभर में लागू हो रहे हैं.

1 August 2024 Rule Change: एक अगस्त यानी गुरुवार से गूगल मैप्स और फास्टैग सहित कई नियम बदलने जा रहे हैं. इसका सीधा असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है. जो नियम बदल रहे हैं, उनमें गूगल मैप, फास्टैग और आईटीआर शामिल हैं. ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जान लेना चाहिए, वरना आपको नुकसान हो सकता है. आइए थोड़ा डीटेल से जान लेते हैं इस बारे में-

Google मैप बिलिंग पॉलिसी में क्या बदलाव हुआ है?

गगूल मैप ने अपनी बिलिंग पॉलिसी में बदलाव किया है और यह 1 अगस्त 2024 से लागू हो रहा है. इस बदलाव के तहत गूगल मैप ने भारतीय यूजर्स के लिए लगने वाले चार्ज में 70 प्रतिशत की कटौती की है. बस यही नहीं, गूगल मैप ने अपनी फीस को डॉलर की जगह में भारतीय रुपये में लेने की भी बात कही है. हालांकि इस गूगल मैप्स की फीस कटौती का असर आम यूजर्स पर नहीं, उन यूजर्स को होगा, जो बिजनेस के लिए गूगल मैप काे इस्तेमाल करनेवाले हैं.

Offline Google Maps: हो जाएं टेंशन फ्री, अब गूगल मैप्स के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं

Apple Maps on Web: ऐपल मैप्स वेब ब्राउजर पर उपलब्ध, गूगल मैप्स के लिए बढ़ी चुनौती

Ola Maps: भाविश अग्रवाल को क्यों लॉन्च करना पड़ा ओला मैप्स, क्या गूगल मैप्स में मिलने वाले फीचर्स नहीं थे पर्याप्त ?

FasTag को लेकर क्या हैं नये नियम?

फास्टैग को लेकर एक अगस्त से देशभर में नये नियम लागू हो रहे हैं. ऐसे में वाहन चालक के लिए एक अगस्त से फास्टैग केवाईसी करा लेना जरूरी हो जाएगा. फास्टैग के नये नियम के तहत, अगर आपका फास्टैग 3 से 5 साल पुराना है, तो आपके लिए केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है. इसके अलावा, अगर आपका फास्टैग 5 साल से ज्यादा पुराना है, तो उसको 31 अक्तूबर से पहले तक बदल लेना जरूरी होगा.

Google Maps: अब गूगल मैप में मिलेगी फ्लाईओवर और ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी

OLA Maps पर उठे सवाल, MapmyIndia ने डेटा कॉपी करने का लगाया आरोप!

Technology Trrending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >