XUV700 : कितने वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन में आयेगी Mahindra की नयी SUV, लॉन्च से पहले जानें पूरी डीटेल

Prabhat khabar Digital

Mahindra & Mahindra अपनी नयी एसयूवी XUV700 से हाल ही में पर्दा उठाया, जो शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस है. इसकी लॉन्चिंग अक्तूबर में होगी, लेकिन उससे पहले इसकी कीमत, कलर ऑप्शंस और वेरिएंट्स का खुलासा हो गया है.

XUV700 | m&m

महिंद्रा एक्सयूवी700 को रेड रेज, मिडनाइट ब्लैक, एवरेस्ट वाइट, डैजलिंग सिल्वर और इलेक्ट्रिक ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है.

Mahindra XUV700 | m&m

Mahindra XUV700 MX Petrol वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये है. वहीं Mahindra XUV700 MX Diesel वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये है.

XUV700 colors | m&m

Mahindra XUV700 AX3 Petrol वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये है. वहीं Mahindra XUV700 AX5 Petrol वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये है.

XUV700 pice | m&m

Mahindra XUV700 AX7 वेरिएंट भी आयेगा, जो 7 सीटर ऑप्शन है और इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये होगी. पहले 5 सीटर वेरिएंट लॉन्च होगा.

XUV700 variants | m&m

Mahindra XUV700 SUV के लुक और फीचर्स में ऐरो हेड एलईडी हेडलैंप, क्लियर व्यू एलईडी हेडलैंप, स्मार्ट डोर हैंडल्स, डायमंड कट अलॉय व्हील, सैटिन क्रोम ग्रिल के साथ ब्रिंग योर ओन डिवाइस (BYOD) मिलेगा.

XUV700 Looks | m&m

AdrenoX कनेक्ट ऐप, 3D साउंड टेक्नोलॉजी, बिल्ट-इन एलेक्सा इंटिग्रेशन, इंटेली कंट्रोल, स्मार्ट क्लीन जोन, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, मेमरी सीट, स्काईरूफ टीएम, मल्टिपल ड्राइव मोड, रिवर्स कैमरा और पार्किंग असिस्ट जैसे शानदार फीचर्स हैं.

mahindra xuv700 | m&m

महिंद्रा एक्सयूवी700 सेफ्टी और कंफर्ट के मामले में भी शानदार है. इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टिपल एयरबैग्स मिलेंगे.

xuv700 | m&m

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ADAS-फ्रंट कोलाइजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन जैसे शानदार फीचर्स हैं.

mahindra suv | m&m

Mahindra XUV700 SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी. इसका 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 200PS की पावर और 380Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा, वहीं इसका 2.2 लीटर डीजल इंजन 185PS की पावर और 450Nm टॉर्क जेनरेट करेगा.

xuv700 front | m&m

महिंद्रा की यह धांसू एसयूवी दोनों इंजन ऑप्शन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आयेगी. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी का दावा है कि एक्सयूवी700 के सारे वेरिएंट्स ऑन टेरेन राइडिंग के लिए परफेक्ट हैं.

xuv700 exterior | m&m