Taurus Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना वृष राशि वालों के लिए सकारात्मक साबित होगा. पारिवारिक जीवन सुदृढ़ रहेगा और घर में बड़े-छोटे का सम्मान होगा. अब तक बनी असमंजस की स्थिति दूर होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुका हुआ कार्य इस माह पूरा होने की संभावना है. ध्यान रहे कि किसी अच्छे काम की कोशिश में किसी और को नुकसान न पहुंचे.
व्यापार और नौकरी
व्यापारियों को इस माह जल्दबाजी से बचना चाहिए. कोई बड़ा जोखिम उठाने से परहेज करें और निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें. समय का सही उपयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी से विवाद न करें, पुराना विवाद भी इस माह सुलझ सकता है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा.
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन जरूरी है कि आप सिलेबस पर फोकस बनाए रखें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, हालांकि ज्यादा उत्साहित होने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना जरूरी है. काम से जुड़ी यात्राएं होंगी जो लाभकारी साबित होंगी.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
लव लाइफ की शुरुआत इस माह थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. सितारे अनुकूल नहीं रहने से विवाद की स्थिति बन सकती है. रिश्तों को मर्यादा में रखते हुए संभालना होगा और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. वहीं विवाहित जीवन रोमांच से भरा रहेगा. पति-पत्नी के बीच प्रेम और तकरार दोनों रहेंगे, लेकिन आपसी समझ रिश्ते को और मजबूत बनाएगी. कपल्स के लिए यह माह रोमांटिक साबित होगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से अक्टूबर महीना चिंता मुक्त रहेगा. राशि स्वामी अनुकूल स्थिति में हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहेगी. हालांकि मधुमेह से पीड़ित लोगों को खानपान पर ध्यान देना होगा. छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सक की सलाह लें.
लकी नंबर और उपाय
इस माह वृष राशि वालों का लकी नंबर 6 और लकी कलर हरा रहेगा. उगते सूर्य को तांबे के लोटे में लाल फूल और लाल चंदन डालकर अर्घ्य देना शुभ माना जाएगा. साथ ही नित्य दुर्गा चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा.
जन्मकुंडली, वास्तु दोष, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारियों के लिए संपर्क करें:
8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
