रणवीर कपूर-आलिया भट्ट की सगाई 19 नवंबर को इन चर्चाओं के बीच जानिए और किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है इनका नाम

Prabhat khabar Digital

बता दें कि आलिया से पहले भी रणवीर कपूर के अफेयर के चर्चे खूब हुए हैं. एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर के प्यार में दीपिका इतनी पागल थी कि एक्टर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था.

| Instagram

रणवीर और दीपिका पादुकोण के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं चली लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. दीपिका पादुकोण ने रोते हुए कहा था कि रणवीर ने उन्हें धोखा दिया.

| Instagram

दीपिका और रणवीर के ब्रेकअप की वजह को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच कैटरीना कैफ आ गई हैं.

| Instagram

ऐसा माना जा रहा था कि दीपिका ने कैटरीना कैफ और रणवीर कपूर को डेट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे.

| Instagram

दीपिका, कैटरीना के अलावा रणवीर कपूर का नाम अनुष्का शर्मा के साथ भी जोड़ा गया था.

| Instagram

हालांकि बाद में रणवीर कपूर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ भी नजर आए थे. अब अनुष्का शर्मा एक बच्ची की मां बन चुकी हैं.

| Instagram

रणवीर कपूर का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा चुका है. दोनों के बीच अफेयर की शुरुआत फिल्म ‘अनजाना अनजानी’ के दौरान हुई.

| Instagram

कई बड़ी अभिनेत्रियों के अलावा जैकलिन फर्नांडिस के साथ भी रणवीर कपूर के अफेयर के खूब चर्चे उड़ चुके हैं.

| Instagram

रणवीर कपूर के रोमांस स्टोरी बुक में एक नाम परिणीति चोपड़ा का भी रहा है. इस लिस्ट में अवंतिका मलिक, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, नरगिस फखरी, माहिरा खान, जैकलीन फर्नाडीज़, नोरा फतेही, अमीषा पटेल तक का नाम है.

| Instagram

सोनम ने फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था और इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर से सोनम का पहला अफेयर माना जाता है. सोनम ने ‘कॉफी विद करण’ शो में खुद रणबीर से अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी.

| Instagram

वर्तमान में रणवीर और आलिया के रोमांस के चर्चे हैं. लेकिन इस बार मामला सगाई और शादी तक जा पहुंचा है. फैन्स बेसब्री से जानना चाहते हैं कि दोनों शादी के सात फेरे कब लेंगे.

| Instagram