Happy Navratri: WhatsApp पर दोस्तों रिश्तेदारों को ऐसे भेजें नवरात्रि स्पेशल स्टिकर्स और शुभकामना संदेश

Prabhat khabar Digital

Navaratri 2022 WhatsApp Sticker: दुर्गा पूजा और नवरात्रि के मौके पर अगर आप अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेजना जाते हैं, तो उन्हें आप व्हाट्सऐप स्टिकर भेज सकते हैं. इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन पर फेस्टिव धीम वाले दुर्गा पूजा 2022 व्हाट्सऐप स्टिकर डाउनलोड कर सकते हैं.

Happy Navaratri 2022 | whatsapp

जहां व्हाट्सऐप पर कुछ स्टिकर पहले से मौजूद हैं, वहीं दूसरी ऐप से भी स्टिकर डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है. आइए जानते हैं कैसे आप व्हाट्सऐप पर Shardiya Navratri 2022 स्टिकर डाउनलोड कर सकते हैं.

Happy Navaratri 2022 | whatsapp

सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में ऐप स्टोर ओपेन करें. अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो गूगल प्ले स्टोर ओपेन करें और आईफोन यूजर हैं तो आपको ऐप स्टोर को खोलना होगा. अब Navratri 2022 WhatsApp Sticker को सर्च करें, जिससे व्हाट्सऐप स्टिकर का सुझाव मिलेगा.

Happy Navaratri 2022 | whatsapp

अब आप ImageTag और व्हाट्सऐप के लिए Navratri Stickers या फिर अपनी पसंद के किसी ऐप पर जाएं. अब अपनी डिवाइस पर ऐप इंस्टॉल करें. अब ऐप ओपेन करें और Open Stickers pack ऑप्शन पर टैप करना है.

Happy Navaratri 2022 | whatsapp

Navaratri 2022 स्टिकर पैक्स को सर्च करें. अब अपने हिसाब से किसी एक को सेलेक्ट करें, और अपने कलेक्शन में ऐड करने के लिए पैक के राइट साइड में + आईकन पर जाएं. अब आपको सारे मैसेजिंग ऐप्स दिखेंगे, जो स्टिकर को सपोर्ट करते हैं.

Happy Navaratri 2022 | whatsapp

व्हाट्सऐप पर इसे पाने के लिए उसपर टैप करें. अब अपनी पसंद के हिसाब से Add ऑप्शन पर टैप कर लें. आपका स्टिकर पैक अब व्हाट्सऐप के स्टिकर सेक्शन में ऐड हो जाएगा. साथ ही, आप GIF सेक्शन में जाकर Navaratri 2022 ग्रीटिंग्स को सेलेक्ट करें.

Happy Navaratri 2022 | whatsapp

इसी के साथ आप नवरात्रि 2022 व्हाट्सऐप GIF या नवरात्रि थीम वाले GIF भी अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सऐप पर शेयर कर सकते हैं. स्टिकर पैक वाले ऐप डाउनलोड करते समय ध्यान रखें ये थर्ड पार्टी ऐप्स स्मार्टफोन पर मैलवेयर भी इंस्टॉल कर देते हैं.

Happy Navaratri 2022 | whatsapp