25.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड को मिलेगी 8 नए सड़कों की सौगात, 3 अप्रैल को 16 प्रोजेक्ट्स की रखी जाएगी आधारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तीन अप्रैल को झारखंड में 3395.38 करोड़ रुपये की सड़क, पुल और रेल ओवरब्रिज की परियोजनाओं की सौगात देंगे. गडकरी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से झारखंड के कई हिस्सों में पथ परियोजनाओं, पुल और रेल ओवरब्रिज निर्माण योजना की आधारशिला रखेंगे.

  • झारखंड को सड़क, पुल और रेल ओवरब्रिज की सौगात

  • 3 अप्रैल को रखी जाएगी आधारशिला

  • 3395.38 करोड़ रुपये होंगे खर्च

रांची : केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तीन अप्रैल को झारखंड में 3395.38 करोड़ रुपये की सड़क, पुल और रेल ओवरब्रिज की परियोजनाओं की सौगात देंगे. गडकरी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से झारखंड के कई हिस्सों में पथ परियोजनाओं, पुल और रेल ओवरब्रिज निर्माण योजना की आधारशिला रखेंगे. उन्होंने पत्र लिख कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को जानकारी दी है. इन परियोजनाओं में राजधानी रांची के कचहरी चौक-पिस्का मोड़-बीजूपाड़ा और पिस्का मोड़ से पैमा (गुमला रोड) तक सड़क निर्माण की परियोजनाएं शामिल हैं.

पथ चौड़ीकरण परियोजनाएं भी होंगी शामिल : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी घाघरा से गुमला तक 24.37 करोड़ की लागत से बननेवाले एनएच-143 ए पथ, 815 करोड़ रुपये की लागत से महुलिया-बहरागोड़ा पथ, 233 करोड़ से बीजूपाड़ा से कुड़ू तक सड़क चौड़ीकरण, 352 करोड़ में कचहरी चौक रांची से पिस्का मोड़-बीजूपाड़ा तक फोर लेन पथ,

सड़क और पुल निर्माण पर रहेगा जोर:

  • एनएच-23 में 409 करोड़ की लागत से चिंदानाला पर बननेवाले पुल

  • 38.09 करोड़ से कोलेबिरा-सिमडेगा के बीच सड़क का मजबूतीकरण

  • 49.77 करोड़ की लागत में बिहार-झारखंड सीमा पर एनएच-22 पर सड़क चौड़ीकरण और कलवर्ट एवं पुल निर्माण

  • 22 करोड़ की लागत से एनएच-100 पथ का मजबूतीकरण

280 करोड़ की लागत से पिस्का मोड़ रांची से पैमा तक फोर लेन, 700 करोड़ की लागत से बरही से हजारीबाग पथ और 102.39 करोड़ में एनएच 184 से 216 पथ चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं से विकास की गति को रफ्तार मिलेगी.

सड़क और पुल निर्माण पर रहेगा जोर: एनएच-23 में 409 करोड़ की लागत से चिंदानाला पर बननेवाले पुल, 38.09 करोड़ से कोलेबिरा-सिमडेगा के बीच बननेवाले सड़क का मजबूतीकरण, 49.77 करोड़ की लागत में बिहार-झारखंड सीमा पर एनएच-22 पर सड़क चौड़ीकरण और कलवर्ट एवं पुल निर्माण, 22 करोड़ की लागत से एनएच-100 पथ का मजबूतीकरण, एनएच 114 पर 100.62 करोड़ की लागत से दो ओवरब्रिज, 153 करोड़ की लागत से कुड़ू से घाघरा के बीच टू लेन सड़क, कलवर्ट व पुल निर्माण, 85 करोड़ की लागत से एनएच 218 के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण, 148.24 करोड़ की लागत से टावर चौक दुमका से बासुकिनाथ तक सड़क निर्माण और 42.84 करोड़ की लागत से चंदवा में एनएच-99 पर रेल ओवरब्रिज निर्माण परियोजना को पूरा किया जायेगा.

Posted by: Pritish Sahay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें