38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Hockey World Cup 2023 Tour: 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 को रांची में हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी

Hockey World Cup 2023: हॉकी की ट्रॉफी के लांचिंग के अवसर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओड़िशा के खेल मंत्री, ओड़िशा सरकार के खेल सचिव विनिल सर, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव उपस्थित थे.

Undefined
Hockey world cup 2023 tour: 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 को रांची में हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी 5

हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी (Hockey World Cup 2023 Trophy) 10 और 11 दिसंबर को झारखंड में रहेगी. 10 दिसंबर को यह ट्रॉफी लौहनगरी जमशेदपुर में लायी जायेगी, जबकि 11 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची में लायी जायेगी. ओड़िशा में अगले साल पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन किया जायेगा.

Undefined
Hockey world cup 2023 tour: 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 को रांची में हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी 6

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया. इसके साथ ही इस ट्रॉफी को पूरे देश में घुमाने की शुरुआत भी हो गयी. हॉकी की ट्रॉफी के लांचिंग के अवसर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओड़िशा के खेल मंत्री, ओड़िशा सरकार के खेल सचिव विनिल सर, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव उपस्थित थे.

Undefined
Hockey world cup 2023 tour: 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 को रांची में हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी 7

उपरोक्त मंत्रियों एवं खेल प्रशासकों की उपस्थिति में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री दिलीप तिर्की के हाथों में सौंपा. इसके साथ ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी कि वे इस ट्रॉफी को देश के सभी राज्यों में घुमायें. देश के आम लोगों एवं खेल प्रेमियों को भी इस ट्रॉफी को देखने का अवसर प्रदान करें.

Undefined
Hockey world cup 2023 tour: 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 को रांची में हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी 8

ओड़िशा से चलकर अलग-अलग राज्यों से होते हुए यह ट्रॉफी 10 दिसंबर को जमशेदपुर (टाटानगर) एवं 11 दिसंबर को रांची पहुंचेगी. हॉकी झारखंड के द्वारा 11 दिसंबर को खेल प्रेमियों के दर्शन के लिए ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जायेगा. आज जब भुवनेश्वर में ट्रॉफी को अलग-अलग इलाके में घुमाया गया, तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसमें काफी संख्या में हॉकी खिलाड़ी भी थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें