चंदनकियारी : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को चंदनकियारी के झामुमो प्रत्याशी विजय रजवार के पक्ष में महाल गांव में चुनावी सभा की.
दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बड़ा हमला किया. उन्होंने सरकार और प्रदेश के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाये. कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार श्री सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को लठैत, तो भाजपा को ‘डिजिटल डकैत’ की संज्ञा दे डाली.