31.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

हार्डकोर नक्सलियों की तस्वीर जारी, इनपर है एक-एक करोड़ का इनाम, जानिये औरों पर कितना है पुरस्कार

Police against Naxali: प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का दावा कर रही झारखंड पुलिस ने माओवादी संगठन के 10 लाख से एक करोड़ तक के हार्डकोर 12 नक्सलियों की तसवीर डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर गुरुवार को जारी की है.

Police against Naxali: प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का दावा कर रही झारखंड पुलिस ने माओवादी संगठन के 10 लाख से एक करोड़ तक के हार्डकोर 12 नक्सलियों की तसवीर डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर गुरुवार को जारी की है. पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि इनामी नक्सलियों व उनकी संपत्ति की जानकारी देनेवालों को इनाम दिया जायेगा. साथ ही उनका नाम भी पुलिस गुप्त रखेगी.

नक्सलियों में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा (पीरटांड़, गिरिडीह), प्रशांत बोस, अनल दा (पीरटांड़, गिरिडीह) व असीम मंडल शामिल हैं, जबकि 25 लाख के इनामी नक्सलियों में चमन उर्फ लंबू, लालचंद हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा, मोछू उर्फ मेहनत व अजय उर्फ अजय महतो हैं. वहीं 15 लाख के इनामी में अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा व सुरेश सिंह मुंडा शामिल हैं. इनके अलावा 10 लाख के इनामियों में जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना व महराज प्रमाणिक हैं.

इससे पूर्व पुलिस मुख्यालय ने पीएलएफआइ उग्रवादियों की तसवीर जारी कर लोगों से सूचना देने व इनाम देने की बात कही थी. नक्सलियों की सूची पुलिस मुख्यालय जारी करेगी और कौन इनामी नक्सली कहां हैं, इससे संबंधित खबर प्रभात खबर में पांच व छह दिसंबर के अंक में प्रकाशित हुई थी.

इन नक्सलियों की जानकारी दें और लें इनाम

एक करोड़ के इनामी

मिसिर बेसरा

  • उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर

  • पिता-दर्पण भास्कर, मदनडीह, पीरटांड़

प्रशांत बोस

उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा,

पिता-ज्योतिन्द्रनाथ सान्याल, जादवपुर, 24 परगना, प बंगाल

अनल दा

उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ उर्फ रमेश

पिता-टोटो मरांडी, पीरटांड़

असीम मंडल

उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, पिता-कार्तिक मंडल, उत्तर फूलचक, चंदकोणा, पश्चिम मिदनापुर, प बंगाल.

25 लाख के इनाम

चमन उर्फ लंबू उर्फ करमचंद हांसदा, पिता-मरांग दा, बेलाटांड़ (जोनराबेड़ा), पीरटांड़, गिरिडीह

लालचंद हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, पिता-धानु हेंब्रम, बंशी टोला, नावाडीह, बोकारो

मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू, पिता-बैजन मुर्मू, घोड़ाबंधा, बरवाअड्डा, धनबाद

अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव, पिता-चान्दो महतो, नावाडीह, पीरटांड़, गिरिडीह.

15 लाख के इनामी

अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा, पिता-सुखराम मुंडा, तमराना, तमाड़, रांची.

सुरेश सिंह मुंडा पिता

सोमरा मुंड़ा,

बारूहातु,

बुंडू, रांची,

जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना, पिता-मशीह दास कंडुलना, जापुद, रनियां, खूंटी.

महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक, पिता-जरासिंधु प्रमाणिक, दारूदा, ईचागढ़, सरायकेला

10 लाख के इनामी

जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना, पिता-मशीह दास कंडुलना, जापुद, रनियां, खूंटी.

महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक, पिता-जरासिंधु प्रमाणिक, दारूदा, ईचागढ़, सरायकेला

Also Read: क्या आपने कभी खाई है चींटी की चटनी, इसके गुण जानकर चौंक जाएंगे, होता है इन चीजों में फायदा
इनको दे सकते हैं सूचना

रांची रेंज डीआइजी को 9431706118 पर

कोल्हान डीआइजी को 9431706135 पर

एसएसपी जमशेदपुर को 9431706480 पर

एसएसपी रांची को 9431706136 पर

एसपी खूंटी को 9431706116 पर

एसपी सरायकेला-खरसावां को 9431706529

एसपी चाईबासा को 9431706451 पर जानकारी दे सकते हैं.

सूचना देनेवाले को नक्सलियों पर पहले से घोषित राशि से पुरस्कृत किया जायेगा व उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जायगी.

Also Read: pm kisan samman nidhi yojana: किसानों के लिए राहत भरी खबर, आने वाली है 7वीं किस्त, अपना नाम ऐसे करें चेक

Posted by : Pritish Sahay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें