West Bengal Breaking News : सायनी घोष ने अभिजीत गांगुली पर बोला हमला

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:32 PM. 7 Mar 24 5:32 PM. 7 Mar

सायनी घोष ने अभिजीत गांगुली पर बोला हमला

अभिजीत गंगोपाध्याय ने न्याय व्यवस्था का नाम लेकर खुद का राजनीतिक स्वार्थ चरितार्थ किया है. ऐसा ही कहना है प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस की अध्यक्ष रसायनी घोष का. गुरुवार को बांकुड़ा जिला तृणमूल युवा कांग्रेस की देखरेख में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में उन्होंने यह कहा. बांकुड़ा सांगठनिक जिला युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से बांकुड़ा हिंदू हाइस्कूल मैदान में 10 मार्च की ब्रिगेड रैली के लिए प्रचार बैठक के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सायनी घोष उपस्थित हुईं. उन्होंने बीजेपी को 42- जीरो से हराने का दावा करते हुए पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने अभिजीत गंगोपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बारे में कहा कि न्याय व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

3:52 PM. 7 Mar 24 3:52 PM. 7 Mar

भाजपा पर ममता बनर्जी का कटाक्ष

ट्रेनें रद्द करने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘आज आप सत्ता में हैं, इसलिए ट्रेनें रद्द कर रहे हैं.

3:43 PM. 7 Mar 24 3:43 PM. 7 Mar

ममता का मोदी पर कटाक्ष- बंगाल पर इतना गुस्सा क्यों

ममता बनर्जी ने नरेन्द्र मोदी से कहा, ”बंगाल पर इतना गुस्सा क्यों?” जब मणिपुर में महिलाएं नग्न होकर घूम रही थीं तब आप कहां थे? जब हाथरस में दुष्कर्म के बाद जला दिया गया तब वह कहां थे?

3:33 PM. 7 Mar 24 3:33 PM. 7 Mar

अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी के मामले में ईडी को झटका

उच्चतम न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High court) के आदेश को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय की उस याचिका पर सुनवाई करने से गुरुवार को इनकार कर दिया, जिसमें रुजिरा बनर्जी के संबंध में जांच से जुड़ी जानकारियां आरोपपत्र दाखिल करने से पहले सार्वजनिक या मीडिया में खुलासा नहीं करने के लिए जांच एजेंसी को निर्देश जारी किया गया था. तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी की याचिका पर उच्च न्यायालय ने जांच एजेंसियों को आरोप-पत्र दाखिल करने से पहले किसी भी व्यक्ति, आरोपी, संदिग्ध या गवाह से संबंधित जांच का विवरण जनता या मीडिया से साझा नहीं करने के दिशानिर्देश जारी किए थे.

2:53 PM. 7 Mar 24 2:53 PM. 7 Mar

महिला दिवस से पहले ममता बनर्जी और अभिषेक बनजी ने आज निकाली रैली

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर सड़कों पर उतरी है. उनका कहना है यह रैली महिलाओं के लिये है.

2:26 PM. 7 Mar 24 2:26 PM. 7 Mar

संदेशखाली जाने के दौरान लाॅकेट चटर्जी व अग्निमित्रा पाल समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली जाने के लिये निकले भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, विधायक अग्निमित्रा पाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा विधानगर पुलिस ने न्यू टाउन में राेक दिया है. भाजपा विधायकाें द्वारा लगातार प्रतिवाद करने के बावजूद पुलिस ने भाजपा नेताओं को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है.

1:06 PM. 7 Mar 24 1:06 PM. 7 Mar

हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली ने थामा भाजपा का दामन

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली (Abhijit Ganguly) ने राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. इस दाैरान उन्होंने कहा मैं ऑल इंडिया टीम में शामिल हो गया. मैं टीम के अनुशासित सिपाही के रूप में काम करना चाहता हूं. आज कहने को कुछ खास नहीं. हमारा लक्ष्य पश्चिम बंगाल से एक भ्रष्ट पार्टी को राज्य से बाहर करना है. ताकि वे 2026 में सत्ता में न आ सकें. मैं इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई शुरू करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ. मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे निभाऊंगा.

12:36 PM. 7 Mar 24 12:36 PM. 7 Mar

लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पाल व फाल्गुनी पात्रा आज जा रही हैं संदेशखाली

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली (Sandeshkhali) का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है. शेख शाहजहां काे तो गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन वहां की पीड़ित महिलाएं अब भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. संदेशखाली की महिलाओं से मिलने के लिये आज एक बार फिर भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, विधायक अग्निमित्रा पाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा आज संदेशखाली जा रही है. इससे पहले 23 फरवरी को जाने के क्रम में इन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल संदेशखाली की महिलओं से मिले थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि संदेशखाली की महिलाओं को न्याय अवश्य मिलेगा.

12:10 PM. 7 Mar 24 12:10 PM. 7 Mar

बम बांध रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बम से हमला

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (lok sabha Election) की घोषणा के पूर्व ही गुप्त सूचना के आधार पर बम बांध रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस को देख बदमाशों ने बम से हमला कर दिया. इस घटना में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए है. घायलों में एक की हालत खराब होने पर उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस घटना के बाद जिले के लाभपुर में उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम हो गई है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया की बुधवार की देर रात उन्हें सूचना मिली की लाभपुर थाना इलाके के हटिया गांव में कुछ बदमाश एकत्र होकर अवैध रूप से बम बांध रहे है. इस सूचना के बाद जब वे लोग गांव में पहुंचे तभी बदमाशों ने पुलिस को देख उन लोगों पर पहले पथराव बाद में बम बाजी शुरू कर दी.

11:52 AM. 7 Mar 24 11:52 AM. 7 Mar

कोलकाता में आज ममता बनर्जी की रैली

आज कोलकाता में कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली है. तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >