West Bengal : संदेशखाली कांड मामले में आरोपी शेख शाहजहां को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया

West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:10 AM. 16 Apr 24 6:40 PM. 15 Apr

शेख शाहजहां को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया

संदेशखाली कांड मामले में आरोपी शेख शाहजहां को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.

11:55 PM. 15 Apr 24 6:25 PM. 15 Apr

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, निर्वाचन आयोग ने बंगाल सरकार को पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि देने की अनुमति दी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने सोमवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को 31 मार्च को जलपाईगुड़ी जिले में तूफान से प्रभावित हुए परिवारों को अनुग्रह राशि देने की अनुमति दे दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि राज्य सरकार आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण तूफान से प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं दे पा रही है और निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अनुमति नहीं दी है.

11:42 PM. 15 Apr 24 6:12 PM. 15 Apr

हाईकोर्ट ने हावड़ा में रामनवमी जुलूस निकालने की दी सशर्त अनुमति

कलकत्ता हाईकोर्ट ने हावड़ा में रामनवमी जुलूस (Ram Navami) निकालने की सशर्त अनुमति दे दी है. सोमवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल पीठ पर मामले की सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस जुलूस में अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकते हैं. जुलूस में हथियार किसी प्रकार का कोई भड़काऊ बयान नहीं दिया जा सकता और ना ही कोई हथियार लेकर शामिल हो पायेगा. इसके अलावा न्यायाधीश ने कहा कि यदि राज्य पुलिस जुलूस को नियंत्रित नहीं कर सकती, यदि उनके पास पर्याप्त बल नहीं है, तो राज्य को केंद्रीय बल से मदद लेनी होगी. जज ने कहा कि अगर पुलिस 200 लोगों के जुलूस को नहीं संभाल सकती तो कहने को कुछ नहीं है.

11:30 PM. 15 Apr 24 6:00 PM. 15 Apr

बांग्लादेश सीमा पर लगभग दो किलो सोना जब्त, कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये

बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ (BSF) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 32वीं बटालियन के जवानों ने नदिया जिले में स्थित खाजी बागान सीमा चौकी के पास सोने की तस्करी को विफल करते हुए दो सोने की ईंटे जब्त की. जब तस्कर इन सोने की ईंटों को बांग्लादेश सीमा पर बनाये गये कंटीले तार के ऊपर से भारतीय सीमा पर फेंककर उक्त सोने को भारत में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे. जब्त सोने की ईंटों को वजन 1.950 किलोग्राम है. इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 39 लाख 44 हजार 450 रुपये है.

11:11 PM. 15 Apr 24 5:41 PM. 15 Apr

सियालदह से साल्टलेक सेक्टर-5 रुट पर आज से चलेगी ड्राइवरलेस मेट्रो

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में देश की पहली मेट्रो रेल (Metro Rail) के पहिये घूमे थे. 40 साल पहले शुरू हुआ यह पर्यावरण-अनुकूल वाहन शहर के कई हिस्सों में फैल गया है. हालांकि बंगाल के बाहर विभिन्न शहरों में मेट्रो सेवाएं बहुत बाद में शुरू की गईं, लेकिन नवीनतम तकनीक का उपयोग अन्य राज्यों में पहले शुरू हुआ था. कोलकाता मेट्रो में इसे लागू करने में चार दशक लग गए. देश के कई शहरों में ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ) या ड्राइवरलेस मेट्रो सफलतापूर्वक चल रही है. आज से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के सियालदह से साल्टलेक सेक्टर-5 रूट पर इसकी आधिकारिक शुरुआत की जा रही है.

10:16 PM. 15 Apr 24 4:46 PM. 15 Apr

कोलकाता समेत जिलों में बरकरार रहेगा गर्मी का आलम

पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में लू की चेतावनी जारी की. मंगलवार से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में लू की चेतावनी दी गयी है. कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जतायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, अगले तीन दिनों में गर्मी (Summer) और बढ़ेगी. रविवार को दक्षिण बंगाल में तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो स्वाभाविक से दो डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >