अस्पताल में महिला रोगी की मौत के बाद हंगामा

मृत महिला के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार देर रात शबीना बीबी को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था.

बीरभूम. जिले के रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला मरीज की मौत की घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया. अस्पताल में तनाव और उत्तेजना बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. मृत महिला के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार देर रात शबीना बीबी को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. इसीजी और ब्लड टेस्ट किया गया. इसीजी में कुछ नही मिला. थोड़ी देर बाद शबीना की मौत हो गयी. परिजनों ने आरोप लगाया कि उपयुक्त चिकित्सा नहीं मिलने के कारण ही उसकी मौत हुई है. इसके बाद इलाके के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >