2.17 लाख की बेहिसाबी नकदी जब्त, एक गिरफ्तार

श्रीरामपुर-जांगीपाड़ा रोड पर नाका चेकिंग के दौरान सिंगूर थाना पुलिस ने एक वाहन से 2.17 लाख की बेहिसाबी नकदी जब्त की है.

हुगली. श्रीरामपुर-जांगीपाड़ा रोड पर नाका चेकिंग के दौरान सिंगूर थाना पुलिस ने एक वाहन से 2.17 लाख की बेहिसाबी नकदी जब्त की है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम प्रीतम हालदार है. घटना श्रीरामपुर से जांगीपाड़ा जाने वाले 31 नंबर रोड पर झकारी इलाके में हुई. वहां सिंगूर थाना के प्रभारी सुदीप्त साधुखां के नेतृत्व में नाका चेकिंग हो रही थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >