तृणमूल नेता पर महिला पार्षद से दुर्व्यवहार का आरोप

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड 28 की पार्षद से दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है.

प्रतिनिधि, बैरकपुर.

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड 28 की पार्षद से दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पार्षद श्रीतमा भट्टाचार्य जब श्रीपल्ली समिति कार्यालय की जांच करने पहुंचीं, तो वहां तृणमूल नेता अमित साहा उर्फ लाल मोहन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

अपशब्द कहे. पार्षद ने अमित साहा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. वहीं, तृणमूल नेता अमित साहा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया. उधर, इस मामले में मदन मित्रा ने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी है. सौगत राय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >