PHOTOS: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दार्जिलिंग में इंजन पर गिरा लोको शेड, 8 घायल कर्मचारियों ने दिखाया साहस

दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर लगातार बारिश के कारण लोकोशेड का एक हिस्सा गिर गया. इस हादसे में 8 रेलवे कर्मचारी घायल हो गये. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी. कर्मचारियों ने साहस और समर्पण का परिचय देते हुए इलाज कराने से पहले मलबे को साफ किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Darjeeling News: लगातार हो रही बारिश के बीच उत्तर बंगाल में बुधवार को दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के लोकोशेड का एक हिस्सा ढह गया. इसमें रेलवे के 8 कर्मचारी घायल हो गये. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के अधिकारी के अनुसार, प्रभावित कर्मियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गयी है. उन्होंने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आयी.

लोको शेड ढहने के बाद सड़क पर गिरा मलबा और क्षतिग्रस्त स्टीम इंजन.

डीएचआर के अधिकाकरी ने कहा कि साहस और समर्पण का परिचय देते हुए रेलवे के प्रभावित कर्मचारियों ने लोको शेड का हिस्सा गिरने के तुरंत बाद सड़क पर सुरक्षा और यातायात की सुगम आवाजाही को प्राथमिकता दी. उन्होंने अपना उपचार कराने से पहले वहां गिरे मलबे को हटाया.

टॉय ट्रेन के भाप इंजन पर गिरे लोहे के मलबों को हटाने में जुटा रेलवे का कर्मचारी.

डीएचआर की प्रवक्ता प्रतीक्षा छेत्री के अनुसार, दार्जिलिंग शहर में ऐतिहासिक लोको शेड का एक हिस्सा मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण ढह गया. इससे वहां काम कर रहे रेलवे के 8 कर्मचारी घायल हो गये.

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के ट्रेन के इंजन पर गिरा लोको शेड का मलबा.

उन्होंने बताया कि मुख्य हिल कार्ट रोड के किनारे स्थित लोको शेड के ढहने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया. इससे यातायात आंशिक रूप से बाधित हुई. छेत्री ने बताया कि बाद में सभी घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि चिकित्साकर्मियों ने पुष्टि की है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आयी है.

दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद जायजा लेने पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी.

घटना के बाद डीएचआर के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दार्जिलिंग शहर में 37 मिलीमीटर बारिश हुई है. आईएमडी ने शनिवार सुबह तक दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ने मई में कमाया ₹395.6 लाख का सर्वाधिक राजस्व, टूटे सारे रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में लें दार्जिलिंग की हसीन वादियों का आनंद, शुरू हो रही विशेष टॉय ट्रेन सेवा, जानें रूट और किराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >