उनका आरोप है कि उनको जान से मारने की कोशिश की गयी. इस मामले को लेकर स्थानीय जुआरी विकास मंडल और गौतम मंडल सहित 10 लोगों के खिलाफ प्रभा रजक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि सभी जुआरी काली पूजा के दिन से ही उनके घर के सामने जुए का अड्डा लगा देते थे. यह लोग शराब भी वही बैठकर पीते थे. जुए के और शराब के अड्डे से परेशान होकर वह अपने एक रिश्तेदार के घर आ गयी. मंगलवार की रात जब वह वास घर पहुंची, तो वहां फिर से जुए और शराब का अड्डा लगा हुआ था. उन्होंने और पति ने इसका विरोध किया. उसके बाद ही गौतम तथा उसके साथियों ने हमला कर दिया. पति के आंख में बदमाशों ने चाकू घुसेड़ दी.
सड़क पर गिराकर मारा गया. चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हो गये. उसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये. दंपती ने कहा है कि थाने में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद भी पुलिस किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. अब बदमाश फोन पर धमकियां दे रहे हैं. घर लौटने में डर लग रहा है.
