सालिसी सभा में छात्रा को किया गया था अपमानित, छात्रा ने कर ली आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 1:37 AM
जलपाईगुड़ी. मोबाइल चोरी को लेकर एक सालिसी सभा हुई. इसमें एक छात्रा पर चोरी का आरोप लगाया गया. इससे आहत छात्रा ने आत्महत्या कर ली. घटना जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के डांगापाड़ा इलाके की है. मृत छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल लाया गया है. जानकारी मिली है कि दस दिन […]
जानकारी मिली है कि दस दिन पहले स्थानीय चौरिया पाड़ा के सलीमुद्दीन मियां का मोबाइल चोरी हो गया था. चोरी का आरोप छात्रा पर लगा. इसे लेकर सुखानी ग्राम पंचायत के तृणमूल उपप्रधान इजरायल हुसेन की मौजूदगी में सालिसी सभा बैठी. शनिवार को यह सभा लड़की के घर में ही हुई. सभा में पिंकी खातून (17) नामक छात्रा को दोषी ठहराया गया. आरोप है कि उसके साथ गालीगलौज भी किया गया. इसके बाद रविवार को छात्रा ने घर के पास स्थित बांस के झुरमुट में जाकर फांसी लगा ली. वह राजगंजा के डांगापाड़ा के मदरसा में ग्यारहवीं में पढ़ती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










