भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जन- भागीदारी बढ़ायें : डीआइजी

सिलीगुड़ी. केंद्रीय सतर्कता आयोग, नयी दिल्ली के निर्देशानुसार सशस्त्र सीमा बल के सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. यह आगामी 5 नवंबर तक चलेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ सिलीगुड़ी सीमान्त मुख्यालय के उप महानिरीक्षक डीके सिन्हा ने किया. इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व […]

सिलीगुड़ी. केंद्रीय सतर्कता आयोग, नयी दिल्ली के निर्देशानुसार सशस्त्र सीमा बल के सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. यह आगामी 5 नवंबर तक चलेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ सिलीगुड़ी सीमान्त मुख्यालय के उप महानिरीक्षक डीके सिन्हा ने किया. इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकारी कामकाज एवं दैनिक क्रियाकलापों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता की भावना प्रोत्साहित करने की शपथ दिलायी.

श्री सिन्हा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के बारे में बताया कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग भारत की सर्वोच्च निगरानी संस्था है. इसके निर्देशानुसार हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है. सतर्कता हमें सावधान रहने की ओर संकेत करती है तथा हमारी कार्यशैली में गलतियों पर रोक लगाकर गुणात्मक परिवर्तन लाती है. इसका मूल उद्देश्य है कि हम अपने सरकारी कामकाज एवं दैनिक क्रियाकलापों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को प्रोत्साहित करें. साथ ही भ्रष्टाचार मिटाने और सत्यनिष्ठा को प्रोत्साहित करने के लिए जन-भागीदारी बढ़ायें.

सोमवार को श्री सिन्हा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की भी शपथ दिलायी. 31 अक्तूबर ही के दिन सन 1875 में सरदार बल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था और उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >