पिस्तौल संग 4 गिरफ्तार 25 किलो गांजा भी जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2016 12:36 AM

विज्ञापन

सभी बिहार के अररिया जिले के रहनेवाले हैं कालियागंज. पुलिस ने पिस्तौल के साथ चार बदमाशों का गिरफ्तार किया है.चारों बदमाश बिहार के अररिया जिले के हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात इन सभी को उत्तर दिनाजपुर जिले के कानकी से पकड़ा गयाहै. चाकुलिया थाना के अंनर्गत कानकी पुलिस […]

विज्ञापन
सभी बिहार के अररिया जिले के रहनेवाले हैं
कालियागंज. पुलिस ने पिस्तौल के साथ चार बदमाशों का गिरफ्तार किया है.चारों बदमाश बिहार के अररिया जिले के हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात इन सभी को उत्तर दिनाजपुर जिले के कानकी से पकड़ा गयाहै. चाकुलिया थाना के अंनर्गत कानकी पुलिस रात को पेट्रोलिंग कर रही थी. पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक कार को रोका.
कार में सवार लोगों ने भागने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने सभी को दबोच लिया. कार पर प्रेस स्टीकर लगा हुआ था. बगैर नंबरवाली कार में प्रेस स्टीकर देख पुलिस वालों का िसर चकराया और कार को रोकने की कोशिश की. इसी दौरान सभी बदमाश कार के साथ ही भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने पकड़ लिया. जब कार की तालाशी ली गयी तो उसमें 32 किलो गांजा भी बरामद हुआ.
इसके आलावा तीन देसी पिस्तौल भी मिले.इन बदमाशों के पास से पिस्तौल की 38 गोलियां भी बरामद की गयीं.पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह सभी बदमाश हाइवे पर ट्रक लूटने वाले गिरोह के हैं. इसके साथ ही गांजा की भी तस्करी करते हैं. ये सभी बदमाश बिहार के अररिया जिले के रहनेवाले हैं. इनका नाम नाम धीरज कुमार साह (25),आसीफ आलम (24),सलीम रमजान (19) तथा ताराचंद साह (25) है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया की सभी आरोपियों के रिमांड की मांग अदालत से की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola