पुलिस ने जब्त किये प्रतिबंधित पटाखे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2016 7:11 AM

विज्ञापन

गोदाम का मालिक कालाचंद कुंडू गिरफ्तार कालियागंज : कालीपूजा और दीपावली को लेकर जिला पुलिस ने तेज आवाज वाले प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. गुरुवार को कालियागंज के महेन्द्रगंज इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर कालियागंज थाने की पुलिस ने पूरी […]

विज्ञापन
गोदाम का मालिक कालाचंद कुंडू गिरफ्तार
कालियागंज : कालीपूजा और दीपावली को लेकर जिला पुलिस ने तेज आवाज वाले प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. गुरुवार को कालियागंज के महेन्द्रगंज इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर कालियागंज थाने की पुलिस ने पूरी टीम के साथ महेन्द्रगंज बाजार स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की
इस अभियान में भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार गोदाम का मालिक कालाचंद कुंडू है. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है.उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पहले कालियागंज के मारवाड़ी पट्टी इलाके के एक गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे गये थे.
उसी बीच गोदाम में अगलगी की घटना घटी थी, जिसमें कई लोगों की मौत हुयी थी. एक साथ इतने पटाखों के फटने से पूरा कालियागंज शहर हिल गया था. इस वजह से इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे. मारवाड़ी पट्टी के उस गोदाम में भी अवैध पटाखों को इसी कुंडू परिवार ने छिपाकर रखा था.
आगजनी की उस भयानक घटना के बाद कालियागंज थाने की पुलिस ने आरोपी कुंडू परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी. गुरुवार को बरामद अवैध पटाखों के मामले में फिर से उसी कुंडू परिवार का नाम जुड़ा है. कालियागंज थाने की पुलिस ने बताया कि कालाचंद कुंडू को शुक्रवार को रायगंज जिला अदालत में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola