एक लाख के जाली नोटों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2016 11:58 PM
विज्ञापन
कालियागंज : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खुफिया विंग के जवानों ने जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक लाख रुपये के जाली नोट भी बरामद किये गये हैं. यह कार्रवाई बुधवार को दिन के डेढ़ बजे की गयी. प्राप्ता जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार […]
विज्ञापन
कालियागंज : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खुफिया विंग के जवानों ने जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक लाख रुपये के जाली नोट भी बरामद किये गये हैं. यह कार्रवाई बुधवार को दिन के डेढ़ बजे की गयी. प्राप्ता जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर बीएसएफ ने रायगंज थाना के अधीन मालाबाड़ी इलाके से झारू शेख नामक एक ब्यक्ति को हिरासत में लिया. उसकी जब तालाशी ली गयी तो जाली नोट मिले. आरोपी का घर उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना के अधीन डांगी गोपालपुर गांव है.
उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड भी बरामद हुआ है. बीएसएफ ने बताया है कि आरोपी जाली नोट को लेकर मालदा से रायगंज आ रहा था. वह रायगंज में किसी को यह नोट देने वाला था. बीओपी माकरहाट के जवानों ने यह कार्रवाई की.
पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










