एक्सरे कराने आयी महिला के पैसे गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2016 11:57 PM
विज्ञापन
अपराध. राम भरोसे है सिलीगुड़ी जिला अस्पताल सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में आये दिन कोइ ना कोइ घटनाएं होती रहती है. कभी इलाज में लापरवाही को लेकर बवाल तो कभी डॉक्टरों एवं नर्सों के काम पर नहीं आने का मामला. हर दिन ही कुछ कुछ यहां होता ही है. ताजा मामला एक महिला के […]
विज्ञापन
अपराध. राम भरोसे है सिलीगुड़ी जिला अस्पताल
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में आये दिन कोइ ना कोइ घटनाएं होती रहती है. कभी इलाज में लापरवाही को लेकर बवाल तो कभी डॉक्टरों एवं नर्सों के काम पर नहीं आने का मामला. हर दिन ही कुछ कुछ यहां होता ही है. ताजा मामला एक महिला के तीन हजार रूपये चोरी होने का है.सबसे बड़ी बात यह है कि इस चोरी का आरोप अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर लगा है.इस घटना को लेकर बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी.
प्राप्त जानकारी सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थानान्तर्गत डीजल कालोनी की रहने वाली पूनम साहा नामक एक महिला यहां अपने बच्चे का एक्सरे कराने आयी थी. आरोप है कि वह जब बच्चे को लेकर यहां पहुंची तो अस्पताल के एक्सरे युनिट में तैनात टेक्निशियन बच्चू दास ने बैग को कमरे में अन्यत्र रखने के लिए कहा.
वह महिला बैग को कमरे के कोने में रखकर बच्चे को एक्सरे कराने ले गयी. जब वह एक्सरे करा कर लौटी तो बैग देखा. उसके बाद ही वह तीन हजार रूपये चोरी होने की बात कर शोर मचाने लगी. उसने साफ तौर पर एक्सरे कर्मचारी बच्चू दास पर इलजाम लगा दिया. उसके बाद ही यहां अफरा-तफरी मच गयी.
महिला पूनम साहा का कहना था कि अस्पताल कर्मचारी के अलावा कमरे में कोइ नहीं था,तो भला कोइ और उसके रूपये कैसे उड़ा सकता है.
वह एक्सरे युनिट के पास ही हंगाम करने लगी. उसके बाद भारी संख्या में लोग वहां उपस्थित हो गए और और अस्पताल कर्मचारी को पकड़ लिया.फिर कमरे की तालाशी शुरू हुयी. पैसे खिड़की के पास से बरामद हो गए. उसके बाद सभी ने आरोपी बच्चू दास को पकड़ कर अस्पताल परिसर में ही बने पुलिस कैंप में पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया.दूसरी तरफ बच्चू दास ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.उसका कहना है कि उसने कोइ रूपये नहीं लिये और महिला उसपर गलत इलजाम लगा रही है.
जांच की मांग: सिलीगुड़ी के प्रमुख स्वास्थय कार्यकर्ता तथा वेस्ट बंगाल वोलेन्टियरी ब्लड डोनर फोरम के सचिव सोमनाथ चटर्जी ने पूरे मामले की जांच की मांग की है और कहा कि अगर कोइ अस्पताल कर्मचारी इस मामले में दोषी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाइ होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ऐसे ही स्वास्थ्य सेवा को लेकर बदनाम है,उपर से इस प्रकार की घटना से अस्पताल की प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकारी अस्पतालों में गरीब लोग ही अपनी चिकित्स कराने आते हैं और किसी गरीब महिला का अगर तीन हजार रूपये गायब हो जाये तो यह बड़ी बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










