गरीब छठव्रतियों को नहीं होगी परेशानी: मिथिलेश मिश्रा

सिलीगुड़ी : हर साल की तरह इस बार भी बिहारी युवा चेतना समिति ने यह फैसला लिया है कि गरीब व असहाय छठव्रतियों को पूजा में किसी तरह की परेशानी ना हो. महिलाओं को साड़ी व पुरूषों के लिए धोती-कमीज और हर तरह की पूजा सामग्री मुहैया करायी जायेगी. यह कहना है बिहारी चेतना समिति […]

सिलीगुड़ी : हर साल की तरह इस बार भी बिहारी युवा चेतना समिति ने यह फैसला लिया है कि गरीब व असहाय छठव्रतियों को पूजा में किसी तरह की परेशानी ना हो. महिलाओं को साड़ी व पुरूषों के लिए धोती-कमीज और हर तरह की पूजा सामग्री मुहैया करायी जायेगी. यह कहना है बिहारी चेतना समिति के उत्तर बंगाल इकाई के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा का.
उन्होंने बताया कि छठ पूजा से कई रोज पहले ही समिति पांच नंबर वार्ड के संतोषीनगर, गंगानगर, चार नंबर वार्ड के ग्वाला पट्टी और एक नंबर वार्ड के कुलीपाड़ा के राजेंद्रनगर में हजारों गरीब व असहायों को छठ पूजा मनाने का मौका देंगे. श्री मिश्रा ने बताया कि समिति के इस सेवा कार्य में हर साल की तरह इसबार भी शहर के कई समाजसेवियों व कारोबारियों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा. समिति के सचिव राजेश राय ने बताया कि समिति की नींव सिलीगुड़ी में संस्थापक मिथिलेश मिश्रा की अगुवायी में ही 1999 में रखी गयी थी और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के बीच छठ पूजा में गरीब छठव्रतियों को सहयोग करने का यह सिलसिला समिति ने 2002 में शुरू किया जो आज भी अणव्रत जारी है.
साथ ही छठ पूजा में सरकारी छुट्ठी के लिए लंबी लड़ाई एक मात्र बिहारी युवा चेतना समिति ने लड़ी, जो आखिरकार 2011 में बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनने के बाद सफल हुआ. ममता ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही हिंदी भाषियों के पर्व का सम्मान करते हुए प्रत्येक वर्ष छठ पूजा में सरकारी छुट्ठी का आधिकारिक रूप से एलान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >