मेरी चुप्पी ही बहुत सारे सवालों का जवाब: अमर

कोलकाता : मेरी चुप्पी बहुत सारे सवालों और मुझ पर लगे आरोपों का एक रणनीतिक जवाब है. ये बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कही. उन्होंने कहा : मैं सपा की मौजूदा स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. मेरी चुप्पी ही […]

कोलकाता : मेरी चुप्पी बहुत सारे सवालों और मुझ पर लगे आरोपों का एक रणनीतिक जवाब है. ये बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कही. उन्होंने कहा : मैं सपा की मौजूदा स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. मेरी चुप्पी ही मेरे आलोचकों को रणनीतिक जवाब है. अखिलेश यादव को मैं अपनी शुभकामनाएं और आर्शीवाद देता हूं, क्याेंकि वह मेरे सर्वोच्च नेता के बेटे हैं.
सोमवार को जहां उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की बैठक में घमसान हुआ वहीं सपा के चाणक्य कहे जानेवाले व महासचिव अमर सिंह कोलकाता आ गये. सोमवार को लखनऊ में सपा की कार्यकारिणी बैठक में जमकर नाटक हुआ, लेकिन अमर सिंह इसमें शामिल नहीं हुए. वह सोमवार को विमान से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से सीधे बाइपास स्थित एक पांच सितारा होटल गये. वह यहां एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शामिल होने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >