राय परिवार सौ साल से कर रहा है यह असमय आयोजन
जलपाइगुड़ी. बनेदीबाड़ी की एक दिन की असमय दुर्गापूजा जलपाईगुड़ी के पातकाटा के रंधामाली मोड़ इलाके में आयोजित की गयी. यहां के सिद्धिनाथ राय के घर में रविवार को यह दुर्गा पूजा शुरू हुई.
पिछले कइ वर्षों से इस दुर्गापूजा को लेकर घर के सामने खाली जगह में एक दिन का मेला भी लगाया जाता है. राय परिवार के सदस्य भूपति राय ने बताया कि उनके पूर्वज सिद्धिनाथ राय ने करीब एक सौ वर्ष पहले इस पूजा की शुरुआत की थी. इसी प्रथा को मानकर असमय दुर्गापूजा की जाती है. परिवार के सदस्य दुर्गोत्सव का आनंद लेकर दुर्गापूजा के बाद घर लौटते थे. अपने घर में दुर्गापूजा करने व परिवार के अन्य सदस्यों के मन की बात को मान कर बंगालियों की लक्ष्मी पूजा के बाद इस परिवार ने दुर्गोत्सव का आयोजन शुरू किया.
इस दुर्गापूजा की वजह से इलाके में एक दिन का मेला भी लगता है. राय परिवार की दुर्गापूजा में शामिल पड़ोसी खेया राय ने बताया कि बंगालियों के लक्ष्मी पूजा के बाद राय परिवार की इस असमय दुर्गापूजा में हमारे पूर्वज शामिल हुए थे. आज भी परिवार के सभी सदस्य इस दुर्गापूजा में पुष्पांजलि अर्पित करते हैं.
