कांग्रेस नेता राजेश यादव की गिरफ्तारी की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2016 12:59 AM
सिलीगुड़ी:सिलीगुड़ी के पांच नंबर वार्ड के कांग्रेस के एक कथित दबंग नेता राजेश यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाज के लोगों ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत खालपाड़ा नगर पुलिस चौकी (टीओपी) का घेराव किया और प्रभारी (ओसी) महेश सिंह को नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. पांच नंबर वार्ड […]
साथ ही पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द आरोपी नेता को गिरफ्तार करने की मांग की. राजेश यादव ने पुलिस प्रशासन को धमकी देते हुए कहा कि महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के साथ ही भू-माफिया नेता और उनके सभी शागिर्दों को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे वार्ड के लोग सड़क पर उतरकर वृहत्तर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. श्री सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू चुकी है. उन्होंने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. आज के प्रदर्शन के दौरान वार्ड कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भगत, अमरनाथ सिंह, विक्की मल्लिक, दिलीप राजभर समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता व वार्डवासी शामिल हुए.
लेकिन वारदात वाले दिन इत्तफाक से कोई नहीं था. मालती का आरोप है कि राजेश यादव, प्रदीप महतो, बासला दास, राजकुमार पटवा व अन्य अचाकन घर में घूसकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लेगे. बाल पकड़कर मारने-पीटने लेगे. लात-घूसों से उसे बुरी तरह पीटा. गले से सोने की चेन और शोकेस 20 हजार रूपये नगद लूट लेने का आरोप भी उन्होंने लगाया. आगे आरोप लगाते हुए कहा कि किसी से शिकायत करने या फिर पुलिस में मामला करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. चिल्लाने की आवाज सुनने पर पड़ोसियों के आने से पहले ही सभी हमलावर भाग गये. मालती ने उसी दिन सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में इलाज कराया और खालपाड़ा टीओपी में पांच नंबर वार्ड कांग्रेस कमेटी के प्रमुख राजेश यादव, प्रदीप महतो, बसला दास,राजकुमार पटवा व अन्य अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध बदसलूकी करने, मारने-पीटने, सोने का गहना और रूपये लूटने तथा जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत दर्ज करायी. इस बाबत राजेश यादव से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ होने से संपर्क नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










