अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सोना तस्कर गिरफ्तार करोड़ों का सोना बरामद

सिलीगुड़ी : डीआरआइ के उत्तर बंगाल विंग ने आज खुफिया जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी के सेवक रोड में फिल्मी तर्ज पर मुहिम चलाकर करोड़ो के अवैध सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. बड़े ही शातिराने अंदाज में तस्कर के शरीर में छुपाये गये 21 पीस सोने की बिस्कुट […]

सिलीगुड़ी : डीआरआइ के उत्तर बंगाल विंग ने आज खुफिया जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी के सेवक रोड में फिल्मी तर्ज पर मुहिम चलाकर करोड़ो के अवैध सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
बड़े ही शातिराने अंदाज में तस्कर के शरीर में छुपाये गये 21 पीस सोने की बिस्कुट डीआरआई ने बरामद की है. गिरफ्तार तस्कर की शिनाख्त दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट के विश्वासपाड़ा निवासी विप्लव कुंडू (49) के रूप में हुई है. डीआरआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसके पास से बरामद 21 पीस सोने के बिस्कुटों का कुल वजन साढ़े तीन किलो है, जिसका भारतीय बाजार में कीमत एक करोड़ से अधिक की है. वही अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है. सभी सोने के बिस्कुट 24 कैरेट के हैं.
सभी बिस्कुटों पर स्वीटजरलैंड एवं दुबई का मार्क लगा हुआ है. स्कैनिंग के दौरान बिस्कट पकड़ में न आये इसके लिए सभी बिस्कुटों को काले ब्लेकटेप एवं कागज से रैप किया गया था. गिरफ्तार तस्कर विप्लव कुंडू को आज ही सिलीगुड़ी अदालत में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक न्यायाधीश (प्रभारी) भाष्कर मजूमदार के सामने पेश किया गया.
सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग कमेटी के सरकारी अधिवक्ता रतन बनिक ने बताया कि न्यायाधीश ने उसकी जमानत अरजी खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. श्री बनिक ने कहा कि विप्लव सोने की इतनी बड़ी खेप बांग्लादेश के रास्ते सिलीगुड़ी लाया था. सोने की तस्करी नेपाल या कहीं और करने की इसकी योजना थी, इसके जांच में डीआरआई जुट गई है. इसका का तार किस गिरोह से जुड़ा है एवं इस तस्करी में और कितने लोग संलिप्त हैं, इसकी भी जांच डीआरआई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >