सिलीगुड़ी शिक्षा जिला में कुल 12 हजार 617 परीक्षार्थी होंगे शामिल
हर रोज 11: 45 बजे से शुरू होगी परीक्षा
सिलीगुड़ी : मंगलवार से वर्ष 2020 का माध्यमिक परीक्षा शुरू होने जा रही है. जो 27 फरवरी को समाप्त होगी. इसके बाद 28 फरवरी से 13 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं होगी. वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एडुकेशन द्वारा पहले तय समयानुसार हर रोज परीक्षा दिन में 11.45 बजे शुरू होगी और 3.00 बजे समाप्त होगी. सिलीगुड़ी शिक्षा जिला में कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जबकि पूरे उत्तर बंगाल में कुल परीक्षा केंद्र की संख्या 676 है.
उत्तर बंगाल में छात्राओं की संख्या अधिक: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एडुकेशन के उत्तर बंगाल विभाग सूत्रों से मिले आंकड़ों की माने तो इस वर्ष के माध्यमिक परीक्षा में पूरे उत्तर बंगाल से छात्रों के अनुपात में छात्राओं की संख्या अधिक है. कुल परीक्षार्थियों में 60 फीसदी संख्या छात्राओं की है. जबकि मात्र 40 फीसदी संख्या छात्रों की है. सिलीगुड़ी शिक्षा जिला में परीक्षार्थियों की कुल संख्या 12,617 है. इनमें छात्रों की संख्या छात्रों की संख्या 5,243 है, जबकि छात्राओं की संख्या 7,374 है.
छात्रों के तुलना में छात्राओं की संख्या 58 फीसदी है. अलिपुरदुआर जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 19,604 है. इनमें छात्राओं की संख्या 11,654 है. कूचबिहार जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 38,731 है. इनमें छात्राओं की संख्या 22,835 है. इसी तरह उत्तर बंगाल के अन्य सभी जिलों में भी माध्यमिक परीक्षा देनेवाले परक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या औसतर 60 फीसदी अधिक है.
