चोरी मामले में दो किशोर गिरफ्तार

चोरी के जेवर व अन्य सामान बरामद सिलीगुड़ी : हाकिमपाड़ा के अतुल प्रसाद सरणी इलाके में उदय विश्वास के घर में चोरी के आरोप में सिलीगुड़ी थाना के पानीटंकी आउट पोस्ट की पुलिस ने शनिवार तड़के दो किशोर को गिरफ्तार किया. उन दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के जेवर व अन्य कई सामानों […]

चोरी के जेवर व अन्य सामान बरामद

सिलीगुड़ी : हाकिमपाड़ा के अतुल प्रसाद सरणी इलाके में उदय विश्वास के घर में चोरी के आरोप में सिलीगुड़ी थाना के पानीटंकी आउट पोस्ट की पुलिस ने शनिवार तड़के दो किशोर को गिरफ्तार किया. उन दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के जेवर व अन्य कई सामानों को बरामद किया है. जानकारी मिली है कि ये दोनों चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद रवीन्द्र नगर इलाके में छुप कर बैठे थे. शनिवार उन दोनों को दार्जिलिंग के जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया.
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं. किसी काम के सिलसिले में ये दोनों उदय विश्वास के घर में किराये पर रह रहे थे. 3 फरवरी को उदय अपने घर पर नहीं थे. खाली घर को पाकर उन दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद वे वहां से फरार होकर रवीन्द्र इलाके में किराये के मकान में छुपकर बैठे थे. इस घटना के बाद उदय ने 6 फरवरी को पानीटंकी आउट पोस्ट में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >