22 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें

टेंडर, वर्क ऑर्डर भी कर दिया गया जारी फंड के लिए मेयर ने राज्य सरकार पर लगाया असहयोग का आरोप सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव से पहले मेयर अशोक भट्टाचार्य ने सोमवार को निगम क्षेत्र के कुल 80 सड़कों के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी. मेयर ने निगम के प्रशासनिक भवन के सामने कैंपस में […]

टेंडर, वर्क ऑर्डर भी कर दिया गया जारी

फंड के लिए मेयर ने राज्य सरकार पर लगाया असहयोग का आरोप
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव से पहले मेयर अशोक भट्टाचार्य ने सोमवार को निगम क्षेत्र के कुल 80 सड़कों के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी. मेयर ने निगम के प्रशासनिक भवन के सामने कैंपस में बनाये गये विशाल मंच पर सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यों की घोषणा की. मंच से एलान करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि कुल 22 करोड़ रुपये की लागत से इन सभी सड़कों को फिर से बनाया जायेगा.
उन्होंने कहा कि फंड के लिए राज्य सरकार से काफी अर्से से मांग की जा रही थी. लेकिन सरकार के असहयोग की भावना की वजह से इस विकास कार्य में अड़चनें आ रही थी. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों की सड़कें काफी जर्जर हो गयी है. कई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है तो कई सड़कों के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है.
चुनाव से पहले सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है. आज के कार्यक्रम के दौरान डिप्टी मेयर रामभजन महतो, ट्रेड लाइसेंस विभाग के मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) कमल अग्रवाल, जलापूर्ति विभाग के एमएमआइसी जय चक्रवर्ती, सफाई विभाग के एमएमआइसी मुकुल सेनगुप्त, एक नंबर बोरो कमेटी की चेयरमैन स्निग्धा हाजरा, पार्षद मौसमी हाजरा के अलावा अन्य वाम पार्षद, निगम के अधिकारी, कर्मचारी व काफी संख्या में ठेकेदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >