फूलबाड़ी में पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश नाकाम

सिलीगुड़ी : डकैती के मंसूबे पर पानी फेरते हुए एनजेपी पुलिस ने रविवार रात दो डकैतों को गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार फूलबाड़ी संलग्न जियागंज पेट्रोल पंप पर कुछ व्यक्तियों को घूमते देख पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को उन पर संदेह हुआ. इसके बाद घटना की जानकारी एनजेपी पुलिस को दी गयी. खबर मिलते ही […]

सिलीगुड़ी : डकैती के मंसूबे पर पानी फेरते हुए एनजेपी पुलिस ने रविवार रात दो डकैतों को गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार फूलबाड़ी संलग्न जियागंज पेट्रोल पंप पर कुछ व्यक्तियों को घूमते देख पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को उन पर संदेह हुआ. इसके बाद घटना की जानकारी एनजेपी पुलिस को दी गयी.

खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस ने सादे पोशाक में अभियान चलाया और उक्त दोनों डकैतों को गिरफ्तार किया. हालांकि इस डकैत गिरोह के 10 अन्य सदस्य मौके से फरार हो गये. पुलिस ने इनके पास से कुछ धारदार हथियार समेत पिकप वैन भी बरामद किया. सोमवार को दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >