सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. राज्य सरकार नगर निगम तथा नगरपालिकाओं का चुनाव एक साथ मई में कराने की योजना बना रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि एसएमसी सहित नगर पालिकाओं का चुनाव एक साथ संपन्न होगा. सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य का दावा है कि एक बार फिर से सिलीगुड़ी नगर निगम में माकपा ही बोर्ड का गठन करेगी.
नगर निगम बोर्ड पर फिर माकपा का होगा कब्जा
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. राज्य सरकार नगर निगम तथा नगरपालिकाओं का चुनाव एक साथ मई में कराने की योजना बना रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि एसएमसी सहित नगर पालिकाओं का चुनाव एक साथ संपन्न होगा. सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य का दावा है […]

रविवार को सिलीगुड़ी नगर निगम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि माकपा अपनी लड़ाई खुद लड़ना जानती है. पांच वर्षों तक उन लोगों ने गर्व से एसएमसी का संचालन किया है. मेयर ने दावा किया कि माकपा फिर से एसएमसी में अपना बोर्ड गठन करेगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नौबत ऐसी भी ना आ जाये कि विरोधियों में भी अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए तृणमूल को संघर्ष करना पड़े.
वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली में किसी बैठक को बुलाते हैं तो मुख्यमंत्री खुद अपने चीफ सेक्रेटरी को वहां जाने से रोकती है. अब वे कोलकाता पुलिस के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार तथा अन्य अधिकारियों को एनआरसी के बहाने प्रधान मंत्री से मुलाकात करा रही हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य में 19 नगर पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. राज्य सरकार ने संविधान की धारा 243 का उल्लंघन करते हुए बिना चुनाव के उन नगरपालिकाओं में प्रशासक के नाम पर अपने लोगों को बिठा रखा है. वे भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव हो.
कहा- तृणमूल की होगी करारी पराजय मोदी-ममता के मिलन पर भी किया कटाक्ष
पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते हैं गौतम देव
पर्यटन मंत्री गौतम देव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह फिर से पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन अब वह इस चुनाव को नहीं जीत सकेंगे. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गौतम देव को कई महत्वपूर्ण विभागों के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है.
अगर वे उनकी जगह होते तो कब का पदत्याग कर चुके होते. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब तृणमूल को पूरी तरह जान चुकी है. उन्होंने कहा कि तृणमूल चाहे जितना भी प्रयास करें, अब दोबारा सत्ता में नहीं लौट सकती.
गौतम देव के आरोपों पर अशोक भट्टाचार्य ने कसा तंज
शहर के कई जगहों के नाम में परिवर्तन को लेकर अशोक भट्टाचार्य ने गौतम देव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जगहों में नाम परिवर्तन का फैसला राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार लिया गया है.
उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति, समाजसेवी व विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन हस्तियों को लेकर आठ सदस्यीय कमेटी का गठन का गया था. जिसका चेयरमैन गौरी शंकर भट्टाचार्य को बनाया गया था. मेयर ने बताया कि सड़कों के नामकरण के बाद सांसद राजू बिष्ट ने भी कई सड़कों के नये सिरे नामों के प्रस्ताव भी दिये थे. जिसे कमेटी के पास भेज दिया गया है.
उन्होंने कहा कि वेनस मोड़ पहले से ही हासमी चौक तथा महावीर स्थान फ्लाईओवर दिनबंधु चितरंजन दास फ्लाईओवर के नाम से जाना जाता था. इतने दिनों तक इसे सरकारी मान्यता नहीं मिली थी. नामकरण के बाद दो सप्ताह तक लोगों को इसमें आपत्ति जताने का समय दिया गया था. उन्होंने बताया कि मंत्री कई वर्षों तक सिलीगुड़ी के पार्षद तथा जाने माने अधिवक्ता रह चुके हैं. कुछ बोलने से पहले उन्हें सोच समझ लेना चाहिए.
मेयर अशोक भट्टाचार्य ने वेस्ट बंगाल म्यूनिसिपल एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम ने कहीं भी राज्य सरकार के निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया है. उन्होंने गौतम देव पर तंज कसते हुए कहा कि अब मंत्री गौतम देव का अस्तित्व संकट में हैं. इसलिए वो अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में उन्हें अपने उपर ध्यान देना चाहिये.